Mahashivratri 2022: पार्वती बिन शिव अधूरे...टीवी की ये एक्ट्रेस निभा चुकी हैं मां दुर्गा का किरदार

Published : Mar 01, 2022, 04:11 PM IST

मुंबई. महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बम-बम भोले के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज रहा है। हर कोई शिव की भक्ति में डूबा हुआ है। महाशिवरात्री पर ग्लैमर इंडस्ट्री भी भक्ति में डूबा हुआ है। कई सेलेब्स अपने फैंस को महाशिवरात्री की बधाई दे रहे हैं। कहते हैं ना पार्वती बिन शिव अधूरे हैं। महाशिवरात्री पर आदिशक्ति का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है।  आपको बता दें कि ऐसे कई टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने मां पार्वती, शक्ति और दुर्गा के किरदार को निभाया है। आइए बताते हैं छोटे परदे के उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने ऑनस्क्रीन देवी का किरदार निभाया और अपने शानदार अभिनय हर दिल में राज किया...

PREV
18
Mahashivratri 2022: पार्वती बिन शिव अधूरे...टीवी की ये एक्ट्रेस निभा चुकी हैं मां दुर्गा का किरदार

टीवी एक्ट्रेस इंद्राणी हलदर (Indrani Halder) नव दुर्गा के कई अवतार में नजर आईं हैं।  2013 में बी आर चोपड़ा  के धार्मिक शो ‘मां शक्ति’ में वो मां पार्वती से लेकर मां दुर्गा और काली का किरदार निभाकर हर घर में पहुंच गई थीं।

28

90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होनेवाले लोकप्रिय धारावाहिक 'ओम नम: शिवाय' में गायत्री शास्त्री (gayatri shastri) ने पार्वती  की मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके अपोज़िट समर जय सिंह ने भगवान शिव का किरदार अदा  किया था। इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था

38

 ‘देवों के देव महादेव’में सोनारिका ने ये शो बीच में ही छोड़ दिया था। जिसके बाद उनकी जगह पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने ली। वो भी मां पार्वती समेत देवी के हर रूप में बेहद खूबसूरत लगीं।

48

'देवों के देव महादेव' में सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadauria)माता पार्वती का मुख्य किरदार निभाया था। यह सीरियल साल 2011 में टीवी पर प्रसारित हुआ था। सीरियल में पार्वती का किरदार निभाने वाली सोनारिका भदौरिया को बहुत ज्यादा लोगों ने पसंद किया था। उन्हें इस सीरियल से नई पहचान मिली।
 

58

साल 2017 में स्टार प्लस के पौराणिक सीरियल 'महाकाली अंत ही आरम्भ' में पूजा शर्मा (pooja sharma) ने सती, पार्वती और महाकाली की भूमिका निभाई। उनके किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया।

68

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी मौनी रॉय (Mouni Roy) ने भी पौराणिक धारावाहिक में भूमिका निभाई थी। मौनी राय को 'देवों के देव महादेव' में देवी का किरदार निभाया था। वो सती की भूमिका में नजर आईं थीं। 

78

दलजीत कौर (Daljit Kaur) टीवी के फेमस चेहरे में शुमार हैं। उन्होंने 'मां शक्ति' टीवी सीरियल में देवी दुर्गा का किरदार निभाया था। 

Recommended Stories