न्यूड होकर गुलाब की पंखुड़ियों के बीच लेटीं उर्फी जावेद, लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा- अरे कोई पंखा चलाओ रे

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बिना कपड़ों के एक बेड पर लेटी नज़र आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी बॉडी को गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से ढंका हुआ है। वीडियो क्लिप के बैकग्राउंड में उर्फी ने 'रूप सुहाना लगता है, चांद पुराना लगता है' सॉन्ग का रीमिक्स वर्जन लगाया है। साथ ही कैप्शन में कुछ लिखने की बजाय सिर्फ लाल गुलाब की इमोजी लगाई हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स 24 साल की उर्फी के इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग उनके इस वीडियो की तुलना रणवीर सिंह के हालिया न्यूड फोटोशूट से कर रहे हैं तो कुछ लोग उल्टे-सीधे कमेंट कर उनके मजे ले रहे हैं। पढ़िए उर्फी के वीडियो पर लोगों के कैसे-कैसे कमेंट्स आए....

Gagan Gurjar | Published : Jul 25, 2022 6:00 AM IST / Updated: Jul 25 2022, 11:32 AM IST

16
न्यूड होकर गुलाब की पंखुड़ियों के बीच लेटीं उर्फी जावेद, लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा- अरे कोई पंखा चलाओ रे

उर्फी के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "अरे कोई पंखा चलाओ रे।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "हवा का झोंका आ जाए और फूल उड़ा ले जाए।" एक यूजर का कमेंट है, "ये करना क्या चाह रही है?" एक यूजर ने लिखा है, "ये ड्रेस पहनकर बाहर नहीं जा सकती।"

26

एक यूजर का कमेंट है, "कम से कम रणवीर सिंह से बेहतर।" एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "अरे भाई, ये तो सनी लियोनी को टक्कर दे रही है।" एक यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह को टक्कर।"

36

एक यूजर का कमेंट है, "ये रणवीर सिंह और उर्फी का दूर का कोई रिलेशनशिप तो नहीं हैं। दोनों को एक जैसे शौक हैं।" एक यूजर ने लिखा, "मिसेज रणवीर पादुकोण को टक्कर देने की कोशिश।"

46

बता दें कि रणवीर सिंह ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए न्यूड होकर फोटोशूट कराया है, जो काफी वायरल हुआ था। इसे लेकर जहां कई लोगों ने रणवीर की आलोचना की थी तो कई लोगों ने उनकी हिम्मत की दाद दी थी।

56

उर्फी अक्सर अजीबो-गरीब ड्रेस पहनकर पब्लिक में आती रहती  हैं। पिछले दिनों वे ब्लैक सी-थ्रू ड्रेस में नज़र आई थीं, जिसके साथ लो-वेस्ट ब्लैक सी-थ्रू नेट मोनोकिनी पहनी थी और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक हाई पीप टोज पहने थे।

66
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos