नैचुरल कलर्स से मनाएं होली, ये 5 तरीके अपना कर खुद को रखें सुरक्षित

Published : Mar 09, 2020, 10:43 AM IST
नैचुरल कलर्स से मनाएं होली, ये 5 तरीके अपना कर खुद को रखें सुरक्षित

सार

होली रंगों का त्योहार है। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं, लेकिन केमिकल मिले रंगों का स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। 

हेल्थ डेस्क। होली रंगों का त्योहार है। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं, लेकिन केमिकल मिले रंगों का स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। केमिकल वाले रंग और गुलाल से स्किन को नुकसान तो पहुंचता ही है, यह रंग अगर आंखों में चला जाए तो परेशानी बढ़ सकती है। केमिकल मिले गुलाल से बालों को भी नुकसान होता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि होली खेलने के लिए ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें। ये रंग कुछ महंगे तो जरूर मिलते हैं, लेकिन इनसे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। ऑर्गेनिक रंग घर पर भी बनाए जा सकते हैं। जानें होली पर कैसे घर पर ही रंग बनाएं और अपनी स्किन व बालों की सुरक्षा करें। 

1. टेसू के फूल से बनाएं रंग
अगर बाजार में ऑर्गेनिक कलर आसानी से उपलब्ध नहीं हों, तो आप टेसू के फूलों से घर पर ही रंग तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में थोड़ा पानी डाल कर रात भर उनमें टेसू के फूलों को रहने दें। ये फूल पानी को सोख लेंगे। इनका पेस्ट तैयार कर लें और उसे पानी में घोल कर रंग खेलें। यह रंग बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसमें सुगंध भी होती है। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हो सकता। 

2. नारियल का तेल लगाएं
होली में रंगों के गलत असर से बचने के लिए पूरे शरीर और बालों में नारियल का तेल लगाएं। इससे रंग आपकी स्किन के अंदर नहीं जा सकेंगे और बालों की भी सुरक्षा होगी। होली खेलने के बाद जब नहा-धो लें, तब भी नारियल के तेल से बॉडी और सिर का मसाज करें। 

3. ऑलिव ऑयल भी होता है बढ़िया
कुछ लोगों को नारियल का तेल पसंद नहीं आता। वे चाहें तो ऑलिव ऑयल या चंदन के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रंगों के खराब असर को दूर कर देता है। होली के समय मौसम भी न तो पूरी तरह ठंडा होता है, ना ही गर्म। इसमें ज्यादा रंग खेलने से सर्दी-जुकाम होने की संभावना रहती है। ऑलिव ऑयल लगाने से इससे बचाव हो सकता है।

4. नाखूनों पर लगाएं पेट्रोलियम जेली
होली खेलने के बाद रंगों की वजह से हमारे हाथ ड्राई हो जाते हैं। नाखूनों की प्राकृतिक चमक खत्म हो जाती है और उनमें रूखापन बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए होली खेलने के पहले नाखूनों पर पेट्रोलियम जेली लगा लें। चाहें तो कोई बढ़िया नेलपेंट भी यूज कर सकती हैं।

5. स्क्रब का करें इस्तेमाल
होली खेलने के बाद रंगों को साफ करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें। घर पर ही बढ़िया स्क्रब तैयार किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच ओटमील, 3 चम्मच चंदन का पाउडर, 2 चम्मच चावल का आटा, 50 ग्राम बादाम का पाउडर, 20 ग्राम मुल्तानी मिट्टी एक साथ मिला लें। इसमें थोड़ा दूध, नींबू का रस और 2-3 चम्मच बादाम का तेल भी मिक्स कर दें। इससे बॉडी को स्क्रब करें। स्किन बेहद सॉफ्ट हो जाएगी। ध्यान रखें, तुरंत साबुन का इस्तेमाल नहीं करें और ज्यादा गर्म पानी से स्नान नहीं करें। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

नवजात बच्चे में दिखें ये 9 बदलाव तो घबराएं नहीं, जानें बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह
सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है एनर्जी?