ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं परेशान तो इन 5 चीजों से होगा फायदा

आजकल ज्यादातर लोग ब्लड प्रेशर की समस्या के शिकार हैं। पहले ज्यादा उम्र के लोगों को ही यह दिक्कत होती थी, लेकिन अब तो नवजवान लोग भी ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। सर्दियों में हाई ब्लड ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 18, 2019 8:39 AM IST / Updated: Nov 18 2019, 02:11 PM IST

हेल्थ डेस्क। आजकल ज्यादातर लोग ब्लड प्रेशर की समस्या के शिकार हैं। पहले ज्यादा उम्र के लोगों को ही यह दिक्कत होती थी, लेकिन अब तो नवजवान लोग भी ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। सर्दियों में हाई ब्लड ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से कई तरह स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं। अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लगातार बनी रहे तो इससे हार्ट डिजीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जब यह समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो दवाई लेना जरूरी होता है, पर कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके नियमित इस्तेमाल से भी इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है। जानते हैं, ब्लड प्रेशर में कौन-सी चीजें फायदेमंद होती हैं।

1. पालक
ब्लड प्रेशर के मरीजों को पालक का साग जरूर खाना चाहिए। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और फाइबर ज्यादा होता है। पालक में कई तरह के मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। पालक का सूप भी पीना अच्छा रहता है।

Latest Videos

2. ओट्स
ओट्स में फैट बहुत कम होता है। इसमें फाइबर ज्यादा होता है और सोडियम कम। इसलिए जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या हो, उनके लिए यह फायदेमंद है। इसे शहद के साथ सुबह नाश्ते में लेना चाहिए। यह वजन कम करने में भी कारगर होता है।

3. सौंफ और जीरा 
सौंफ और जीरा के चूर्ण में थोड़ी मिश्री मिला कर सुबह-शाम एक-एक चम्मच पानी के साथ लेने पर ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदा होता है। यह पेट के विकारों को भी दूर कर डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह सामान्य बना रहता है।

4. चुकंदर
चुकंदर में विटामिन सी, फाइबर और पोटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से रक्त का प्रवाह सामान्य रहता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में यह काफी कारगर साबित हुआ है। इसका जूस भी पिया जा सकता है।

5. दही
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने भोजन में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12 पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इससे ब्लड प्रेशर नॉर्मल बना रहता है। लेकिन मलाई वाले दूध की दही नहीं खाना चाहिए। 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

आगे-पीछे पुलिस करती रही एस्कॉर्ट, उप मुख्यमंत्री का बेटा बनाता रहा रील-Video Viral
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!