
हेल्थ डेस्क. फॉर्मूला वन के पूर्व बॉस बर्नी एक्लेस्टोन उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब वो 89 की उम्र में पिता बनें। आधे से कम उम्र की पत्नी फैबियाना प्लॉसी ने बेटे को जन्म दिया। 44 साल की प्लॉसी और उनका बच्चा दोनों हेल्दी है। बर्नी को यह सुख उनकी तीसरी बीवी से मिला। इससे पहले भी दो शादी कर चुके थे जिससे 3 बेटियां हैं।
रामजीत राघव ने 96 में पिता बन, बनाया वर्ल्ड रिकॉड
बर्नी ही नहीं भारत के रामजीत राघव तो उनसे एक कदम आगे निकले। वो 96 की उम्र में दूसरी बार पिता बने थे। रामजीत राघव का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। वहीं अपनी कॉमेडी के दम पर पूरी दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन भी 73 साल की उम्र में पिता बने थे। उस वक्त वो इसे लेकर सुर्खियों में रहे थे। इसके अलावा कई और हस्तियां हैं जो 60 साल की उम्र के पार जाकर पिता बने।
रुपर्ट मर्डोक 72 साल की उम्र में बने पिता
अमेरिका के बिजनेसमैन रूपर्ट मर्डोक हैं जिन्होंने चार-चार शादियां की। 72 साल में वो बेटी के पिता बने। 68 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी निरो 68 साल की उम्र में संतान सुख की प्राप्ति की।
65 साल में ह्यूग हेफ़नर को पिता बनने का सौभाग्य मिला
वहीं, प्लेबॉय मैग्जीन के फाउंडर ह्यूग हेफ़नर 65 साल की उम्र में पिता बनें। हालांकि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या 60 के पार भी पुरुष पिता बन सकते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि 40 के पार पिता बनना खतरनाक हो सकता है।
पिता बनना स्पर्म काउंट और उसकी गतिशीलता पर निर्भर करता है
मेडिकल रिसर्च की मानें तो बच्चा पैदा करने में सबसे ज्यादा जो योगदान देता है वो पुरुष का स्पर्म काउंट और उसकी क्वालिटी है। 40 साल के बाद पुरुष का टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल कम होने लगता है। जिससे स्पर्म काउंट पर असर पड़ता है। इसके साथ ही पुरुषों के फर्टिलिटी रेट को स्पर्म की गतिशीलता भी प्रभावित करती है। दरअसल एग को फर्टिलाइज करने के लिए स्पर्म के फैलोपियन ट्यूब से ओवरी तक पहुंचने में स्पर्म की गतिशिलता काफी अहम होती है। जो बढ़ते उम्र के साथ घटने लगती है।
40 के पार स्पर्म काउंट पर पड़ता है असर
इसलिए डॉक्टरों का कहना होता है कि 35 से 40 साल के बीच पुरुष को पिता बन जाना चाहिए। इसके बाद स्पर्म की गतिशीलता कम होती जाती है। 55 साल की उम्र में यह सबसे कम होती है। लेकिन अच्छी लाइफस्टाइल और सेहतमंद इंसान बढ़ती उम्र में भी पिता बन सकता है। उसका स्पर्म गर्भधारण के लिहाज से हेल्दी होता है। 60 साल के बाद जो लोग पिता बनते हैं उनका स्पर्म काउंट पूरी तरह से कम नहीं हुआ होता है। हालांकि ऐसे केस बहुत ही कम देखने और सुनने को मिलते हैं।
और पढ़ें:
ये 8 बातें जो आपकी शादीशुदा जिंदगी को कर सकती है खत्म, कहीं आपके मैरेड लाइफ में तो नहीं है शामिल
वजन कम करने की रफ्तार पर लग सकता है ब्रेक, भूलकर भी ना करें ये 4 गलती
अगर पार्टनर के साथ जीना चाहते हैं लैविश लाइफ, तो इन 3 राशि वाले लोगों से जोड़े नाता
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.