सार
Flossing vs Toothpicks For Oral Health: दांतों में फंसा खाना निकालने के लिए टूथपिक और फ्लॉस में से क्या बेहतर है? फ्लॉस गहराई से सफाई करता है, मसूड़ों के लिए सुरक्षित है और बैक्टीरिया भी हटाता है। डेंटिस्ट भी फ्लॉस को बेहतर मानते हैं।
Which is Safer: Toothpick or Dental Floss: खाना खाने के बाद अक्सर खाने के कड़ हमारे दांत और मसूड़े के बीच में फंस जाते हैं। दांत और मसूड़ों में खाने का फंसना आम बात है, लेकिन इससे मुंह से बदबू, दांतों में कैविटी, दांत में कीड़ा लगने समेत कई सारी ओरल हेल्थ से जुड़ी दिक्कत खाना फंसने के कारण होता है। ऐसे में लोग दांतों के बीच फंसे खाने के टुकड़ों को निकालने के लिए टूथपिक और डेंटल फ्लॉस दोनों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में कौन ज्यादा सेफ और ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद है? यदि नहीं तो चलिए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
टूथपिक Vs डेंटल फ्लॉस दांतों के लिए कौन है बेस्ट (Toothpick vs Dental Floss Which is Best)
1. सफाई में कौन बेहतर?
- डेंटल फ्लॉस दांतों के बीच गहराई तक जाकर प्लाक और फंसे हुए खाने को निकालता है।
- टूथपिक सिर्फ सतह से गंदगी हटाता है और दांतों के बीच अच्छी तरह साफ नहीं कर पाता।
2. मसूड़ों के लिए क्या सुरक्षित है?
- डेंटल फ्लॉस को सही तकनीक से इस्तेमाल करने पर मसूड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
- टूथपिक को तेज धार और गलत इस्तेमाल से मसूड़ों में कट या सूजन हो सकती है।
3. बैक्टीरिया हटाने में कौन असरदार?
- डेंटल फ्लॉस प्लाक हटाने में मदद करता है, जिससे कैविटी और सांस की बदबू की समस्या कम होती है।
- टूथपिक सिर्फ फंसे हुए खाने के टुकड़ों को हटाता है, लेकिन प्लाक नहीं हटाता।
4. इस्तेमाल में आसान कौन?
- टूथपिक को कहीं भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
- डेंटल फ्लॉस यूज करने के लिए थोड़ी प्रैक्टिस की जरूरत होती है, खासकर नए यूजर्स के लिए।
5. दांतों की मजबूती पर असर
- डेंटल फ्लॉस दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखता है।
- टूथपिक के बार-बार इस्तेमाल से दांतों के बीच गैप बढ़ सकता है और इनेमल को नुकसान हो सकता है।
डेंटिस्ट क्या सलाह देते हैं?
- डेंटल फ्लॉस को अधिक सुरक्षित और असरदार माना जाता है।
- टूथपिक का इस्तेमाल कभी-कभी करें, लेकिन इसे नियमित सफाई का हिस्सा न बनाएं।