दांत और मसूड़ों में हो रहा हो दर्द तो इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

Published : Jan 30, 2020, 09:37 AM IST
दांत और मसूड़ों में हो रहा हो दर्द तो इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

सार

दांत और मसूड़ों में होने वाला दर्द कई बार असहनीय हो जाता है। बिना दर्द की दवा लिए आराम नहीं मिलता। लेकिन मसूड़ों में समस्या शुरू होने पर कुछ घरेलू उपायों से काफी राहत मिलती है।   

हेल्थ डेस्क। दांतों में दर्द कई कारणों से होता है। कई बार दांतों में कीड़े लग जाने से उनकी जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इससे भी दांत हिलने लगते हैं और उनमें दर्द होता है। वहीं, मसूड़ों से खून आने की समस्या भी होती है। ऐसा पायरिया की बीमारी की वजह से होता है। इस बीमारी में मसूड़ों को बहुत नुकसान पहुंचता है। मसूड़े कमजोर होने से दांतों पर बहुत ज्यादा असर होता है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो दांतों में तेज दर्द तो होता ही है, मसूड़ों से खून भी काफी निकलता है। अगर दांतों में तेज दर्द हो तो दर्दनिवारक दवाइयां लेनी पड़ती हैं, लेकिन शुरू में कुछ घरेलू उपायों से आराम मिल जाता है। जानते हैं इनके बारे में।

1. लौंग का तेल
दांतों में दर्द और मसूड़ों में सूजन वगैरह की समस्या में लौंग का तेल लगाने पर काफी आराम मिलता है। जब भी दांतों में दर्द हो, वहां लौंग का तेल जरूर लगाना चाहिए। ऐसे भी एक-दो लौंग मुंह में रख कर धीरे-धीरे उसे चबाते रहने से उसका रस मुंह में घुलता रहता है और आराम मिल जाता है। यह उपाय दिन में दो-तीन बार करना चाहिए।

2. नमक-पानी 
दांतों में दर्द होने पर नमक मिले पानी से कुल्ला करने पर भी आराम मिलता है। नमक मिला पानी कुछ देर तक मुंह में रखने के बाद कुल्ला कर लें। इससे दर्द में राहत तो मिलती ही है, मसूड़ों की सूजन भी कम होती है। 

3. लहसुन 
लहसुन में काफी औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह दर्द निवारक का काम करने के साथ ही मुंह के बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। जब दांतों-मसूड़ों में दर्द हो तो लहसुन का पेस्ट बना कर उसे लगाएं। कुछ देर तक लगा रहने दें, फिर कुल्ला कर लें। ऐसा दिन में दो-तीन बार करें। इससे काफी आराम मिलता है।

4. टी बैग्स 
जब दांतों और मसूड़ों में दर्द हो तो टी बैग्स का यूज भी कर सकते हैं। गर्म पानी में टी बैग्स डालें और कुछ देर के बाद निकाल लें। उससे मसूड़ों और दांतों की सेंक करें। चाय में टैनिन नाम का एक कम्पाउंड होता है, जो कीड़ों को मार देता है। इसलिए यह उपाय कारगर साबित होता है। 

5. नीम की पत्तियों का पेस्ट
नीम में कीटाणुओं को मारने की काफी क्षमता होती है। नीम की मुलायम पत्तियों का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे जल्दी आराम मिलता है। जो लोग नीम के दातून से मुंह धोते हैं, उन्हें दांतों-मसूड़ों की समस्या शायद ही होती हो। अब बाजार में नीम के टूथपेस्ट और मंजन भी मिलते हैं। उनका भी इस्तेमाल करके देख सकते हैं। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत