
हेल्थ डेस्क। कई बार पता नहीं चलता और भोजन में किसी न किसी तरह के जीवाणु का संक्रमण हो जाता है। ऐसा खाना खाने से फूड पॉइजनिंग होने की संभावना रहती है। बासी खाना खाने से भी फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। बाहर का भोजन हो या घर का, अगर किसी बैक्टीरिया का संक्रमण हो गया हो तो उसे खाने से पेट में दर्द, गैस बनना, दस्त लग जाना, उल्टियां होना जैसी समस्याएं होती हैं। इससे बुखार भी हो जाता है। फूड पॉइजनिंग होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जब यह समस्या गंभीर हो तो डॉक्टर के पास जाना जरूरी हो जाता है। लेकिन अगर समस्या मामूली हो तो कुछ घरेलू उपायों को अपना कर भी इस पर काबू पाया जा सकता है। जानें फूड पॉइजनिंग होने पर कौन-से घरेलू उपाय करें।
1. नींबू
नींबू में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए नींबू का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग की समस्या में राहत मिलती है। हल्के गर्म पानी में नींबू का रस निचोड़ कर पीने से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। लेकिन खाली पेट नींबू पानी नहीं पीना चाहिए और उसमें नमक जरूर मिला देना चाहिए। इससे एसिडिटी की समस्या नहीं होती।
2. सेब का सिरका
सेब का सिरका भी फूड पॉइजनिंग में राहत पहुंचाता है। इससे भी बैक्टीरिया खत्म होते हैं। फूड पॉइजनिंग होने पर एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिला कर पीने से फायदा होता है।
3. तुलसी का काढ़ा
तुलसी के पत्ते में हर तरह के बैक्टीरिया को मारने की क्षमता होती है। फूड पॉइजनिंग होने पर तुलसी के पत्ते का काढ़ा बना कर दिन में दो-तीन बार पीने से काफी फायदा होता है। चाय में भी तुलसी की पत्तियां डाल कर पी सकते हैं। ऐसे भी तुलसी की पत्तियों को धो कर खा सकते हैं। इससे जल्दी लाभ होता है।
4. दही
फूड पॉइजनिंग हो जाने पर सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि रोगी को खाने को क्या दिया जाए। कोई भी चीज जल्दी पचती नहीं और उल्टी होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में, दही का सेवन किया जा सकता है। दही में एंटी-बायोटिक गुण होते हैं। इससे पेट में गैस बनने पर राहत मिलती है।
5. ग्रीन टी
फूड पॉइजनिंग होने पर सामान्य चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एसिडिटी बढ़ सकती है। इसकी जगह ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पाचन को दुरुस्त करता है और वायरस के असर को भी कम करता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.