वर्ल्ड डायबिटीज डे 2019 : जानें किन 5 घरेलू उपायों से कर सकते हैं इस बीमारी को कंट्रोल

Published : Nov 14, 2019, 02:20 PM IST
वर्ल्ड डायबिटीज डे 2019 :  जानें किन 5 घरेलू उपायों से कर सकते हैं इस बीमारी को कंट्रोल

सार

आज 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने की शुरुआत सबसे पहले इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा वर्ष 1991 में की गई थी। डायबिटीज के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। पहले यह बीमारी जहां ज्यादा उम्र के लोगों को होती थी, अब कम उम्र के लोगों और बच्चों को भी होने लगी है। 

हेल्थ डेस्क। आज 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने की शुरुआत सबसे पहले इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा वर्ष 1991 में की गई थी। डायबिटीज के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। पहले यह बीमारी जहां ज्यादा उम्र के लोगों को होती थी, अब कम उम्र के लोगों और बच्चों को भी होने लगी है। यह बीमारी अग्नाश्य यानी पैंक्रियाज के सही तरीके से काम नहीं करने से होती है। इससे ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। कई लोगों को आनुवंशिक तौर पर यह बीमारी  होती है। डायबिटीज भी कई तरह का होता है। कई बार इंसुलिन लेना पड़ता है, क्योंकि पैंक्रियाज इंसुलिन नहीं बना पाता। डायबिटीज होने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा रहता है। इससे किडनी और हार्ट से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। एक बार डायबिटीज हो जाने पर किसी दवा से इसे खत्म नहीं किया जा सकता है। कुछ खास उपाय और खान-पान में परहेज अपना कर इसे नियंत्रित रखा जा सकता है। 

1. करेला
डायबिटीज में करेला सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। बिना तेल-मसाले की करेले की सब्जी खाने से ब्लड में शुगर का लेवल कम होता है। करेले का जूस भी पी सकते हैं। यह स्वाद में कड़वा तो जरूर होता है, पर डायबिटीज की समस्या में बहुत लाभ करता है। सुबह-सुबह खाली पेट करेले का रस पीना चाहिए।

2. अमरूद
अमरूद एक ऐसा फल है जो विटामिन सी से भरपूर होता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है। इसमें फाइबर भी काफी होता है और यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। 100 ग्राम अमरूद में करीब 68 कैलोरी होती है। अमरूद में विटामिन ए, फॉलेट और पोटेशियम भी पाया जाता है। सर्दियों के मौसम में अमरूद जरूर खाना चाहिए।

3. परवल 
परवल में भी कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। परवल में क्रोमियम, मैग्नीशियम, मैंगजीन, सोडियम, आयरन और कैल्शियम जैसे मिनरल्स होते हैं। हाल ही में हुए एक रिसर्च से पता चला है कि यह डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को भी कम करता है। बिना ज्यादा तेल-मसाले की इसकी सब्जी डायबिटीज के रोगियों को खानी चाहिए।

4. अदरक 
अदरक को डयाबिटीज में काफी फायदेमंद माना गया है। 2015 में हुए एक शोध में पाया गया कि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के साथ इंसुलिन के स्तर को भी सामान्य बनाए रखता है। डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों को अदरक का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इसे सब्जी और जूस में डाल कर पीना चाहिए। चाय में भी अदरक डाल कर पी सकते हैं।

5. एलोवेरा
एलोवेरा स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। यह डायबिटीज में भी फायदा पहुंचाता है। टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों को एलोवेरा का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। यह पैंक्रियाज में इंसुलिन पैदा करने वाली बीटा कोशिकाओं को ठीक करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। एलोवेरा का जूस पानी में मिला कर रोज सुबह-शाम पिएं।   

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट