दर्दनाक हादसाः पातम-डाटम जलप्रपात घूमने आए दो नाबालिगों की डूबने से मौत

Published : Sep 26, 2022, 03:09 PM ISTUpdated : Sep 26, 2022, 05:02 PM IST
दर्दनाक हादसाः पातम-डाटम जलप्रपात घूमने आए दो नाबालिगों की डूबने से मौत

सार

झारखंड के लातेहार में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां पातम- डाटम जलप्रपात घूमने आए दो नाबालिग युवकों की डूबने से मौत हो गई। देर शाम हादसा होने के कारण रेस्क्यू मिशन ज्यादा देर तक नहीं चला। सोमवार जारी मिशन में अब तक नहीं मिला दोनों का शव।

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के प्रसिद्ध पातम- डाटम जलप्रपात में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम का है। यहां 7 दोस्त मिलकर लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के हेरहंज स्थित प्रसिद्ध पातम - डाटम जलप्रपात में घूमने आए थे। उसी दौरान दो नाबालिग युवक राम प्रकाश कुमार (16) व अभय मेहता (16) दोनों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। स्थानीय गोताखारो की मदद से देर शाम तक शवों को खोजने का प्रयास किया। लेकिन दोनों का शव नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण गोताखोर वापस आ गए। 

चाह कर भी नहीं बचा पाए
मृतकों के दोस्त संदीप कुमार ने बताया की 7 दोस्त मिलकर रविवार को पातम- डाटम जलप्रपात घूमने आए थे। यहां पहुंचते ही रामप्रकाश कुमार व अभय मेहता कपड़ा उतार कर नहाने चले गए। अचानक वे लोग नहाने के दौरान डूबने लगे और हम लोग चाह कर भी उन्हें बचा नहीं सके। जिसके थोड़ी देर बाद वे दोनों गायब हो गए। इसके बाद दोनों दोस्तों की डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों के साथ शव की तलाशी में जुट गई।  बताया जा रहा है कि दोनों युवक प्लस टू हाईस्कूल बालूमाथ के छात्र थे। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

सोमवार को शव तलाशने फिर उतरे गोताखोर
सोमवार सुबह दोनों युवकों का शव तलाशने के लिए गोताखोर नदी में दोबारा उतरे। मृतकों के परिजन भी घटना स्थल पहुंचे हुए हैं जहां उनका रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है। बताया जा रहा है की दोनों नाबालिगों को तैरना नहीं आता था। जिस कारण वे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए। परिजनों में चीख पुकार मची है।

यह भी पढ़े- खूबसूरती के लिए चर्चा में रहने वाली डॉक्टर के बंद कमरे जो हुआ वो एक रहस्य, जिसने भी सुना रह गया सन्न

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 12th Result 2026 Date and Time: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा कब? जानिए लेटेस्ट अपडेट-संभावित डेट
JAC Class 12th Result 2026 Date: कब आएगा झारखंड इंटर रिजल्ट, UMANG ऐप के मैसेज से बढ़ा कन्फ्यूजन, जानिए लेटेस्ट अपडेट