रूठकर मायके जा रही थी, रास्ते में पति के सामने 22 साल की महिला से 6 लोगों ने किया गैंगरेप

Published : Sep 26, 2022, 12:50 PM ISTUpdated : Sep 26, 2022, 01:44 PM IST
रूठकर मायके जा रही थी, रास्ते में पति के सामने 22 साल की महिला से 6 लोगों ने किया गैंगरेप

सार

झारखंड में महिलाओं और बेटियों के साथ हैवानियत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पलामू से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक महिला के साथ 6 लोगों ने उसके पति के सामने बारी-बारी रेप किया।  

पलामू. झारखंड में मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है। महिला से पति के सामने की गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। कुल 6 लोगों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामला झारखंड के पलामू जिले का है। सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया-भलवही गांव के पहाड़ी के समीप 22 वर्षीय महिला के साथ आधा दर्जन लोगों ने बारी-बारी से रेप किया। रेप के आरोपी बकोरिया गांव निवासी भोला राम और धमेंद्र राम को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है।
 
ससुराल में झगड़ा कर देर रात अकेले जा रही थी मायके   
पीड़िता पाटन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला ससुराल वालों से झगड़ा कर अकेले ही देर रात अपने मायके मनिका थाना क्षेत्र के एक गांव जा रही थी। रात होने के कारण ससुराल वाले उसे रोकने के लिए कुछ दूर तक उसके पीछे-पीछे आए। लेकिन महिला वापस आने के लिए तैयार नहीं थी। फिर ससुराल वालों ने उसके पति को उसके साथ जाने को कहा। पति ने अपने एक रिश्तेदार को बाइक से दोनों को महिला का मायका छोड़ने के लिए बुलाया। इसी बीच छह आरोपी आ धमके और पति को कब्जे में लेकर महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 

पति को पीटा, बाइक छीनी 
बकोरया-भलवही गांव के पहाड़ी के पास पति और पत्नी को अकेला देख छह लोग रुके। पति के साथ मारपीट की। उसकी बाइक और मोबाइल भी छीन लिया। पति को कुछ दूर ले जा कर रखा और महिला के साथ सभी ने गलत किया। फिर महिला को बाइक पर बैठाकर जबरन दूसरी जगह ले जाने लगे। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक बोलेरो को देख महिला ने शोर मचाया। इसी क्रम में महिला को लेकर जा रहे बदमाश बाइक समेत गिर पड़े। फिर ग्रामीण जमा हो गए और दो आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि अन्य मौके से भाग निकले। दोनों आरोपियों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। फिर ग्रामीण पीड़िता और उसके पति को लेकर मनिका थाना पहुंचे।

यह भी पढ़ें-वहशी पति: गर्भवती पत्नी का दोस्त-जीजा के साथ किया गैंगरेप, बच्चे की गर्भ में मौत, फिर न्यूड कर लटका दी लाश

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 12th Result 2026 Date and Time: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा कब? जानिए लेटेस्ट अपडेट-संभावित डेट
JAC Class 12th Result 2026 Date: कब आएगा झारखंड इंटर रिजल्ट, UMANG ऐप के मैसेज से बढ़ा कन्फ्यूजन, जानिए लेटेस्ट अपडेट