
रांची. झारखंड के गढ़वा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अंधविश्वास में पड़कर एक महिला को इतनी भयानक मौत दी की पुलिस का भी कलेजा कांप गया। यहां दरिंदों ने तंत्र-मंत्र के नाम पर सबसे पहले महिला की जीभ काटी, फिर उसका प्राइवेट पार्ट को काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बहन ने ही तंत्र साधना के लिए अपनी बहन की दी बलि
दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना गढ़वा जिले के मामला नगर उटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव का है। जहां एक सप्ताह पहले मृतका गुड़िया की बहन ललिता देवी और बहनोई दिनेश उरांव ने तंत्र सिद्धि के लिए पूजा पाठ का आयोजन किया था। इस दौरान तंत्र विद्या के लिए महिला की बलि देने की प्लानिंग की। सबसे पहले गुड़िया की जीभ को काटी गई, फिर दूसरे दिन उसके स्तन और प्राइवेट पार्ट को काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान महिला के परिवार के लोग भी मौके पर मौजूद थे।
पति ने बच्चों की जान की खातिर पत्नी को दिलवाई खतरनाक मौत
बता दें कि यह पूरी वारदात बीते 21 जून की बताई जा रही है। रविवार को मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने महिला को मौत देखकर शव हीं पर जला दिया। पुलिस मृतक महिला की बहन और बहनोई समेत सभी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यह सारी वारदात मृतका के पति मुन्ना की आंखों के सामने हुई। पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी और बच्चों की जान बचाने के लिए ये सब होता देखता रहा। बहन और बहन ने शव को जला दिया। लेकिन जब पत्नी की याद आई तो रोने लगा और इसकी जानाकरी उसने आस पड़ोस के लोगों की दी। इसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।