
उज्जैन. पंच दिवसीय दीपोत्सव का पहला पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनाध्यक्ष कुबेर के पूजन से शुरू होकर मृत्यु के देवता यमराज के लिए दीपदान तक चलेगा। पुरी के ज्योतिषी डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, 29 अक्टूबर से 4 नवंबर (दिवाली) तक ऐसे मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीदना शुभ होगा। वहीं 19 साल बाद धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। इसके पहले 2002 में ऐसा हुआ था। ज्योतिषियों के मुताबिक इस योग में किए गए कामों से तीन गुना फायदा मिलता है। आगे जानिए 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कब, कौन-सा शुभ योग बनेगा…
29 अक्टूबर, शुक्रवार
इस दिन शुभ योग होने के साथ ही शुक्रवार और अष्टमी तिथि का संयोग बन रहा है। ये व्हीकल खरीदारी का विशेष मुहूर्त रहेगा। साथ ही इस दिन शुभ मुहूर्त में खाने की चीजें, औषधियों की खरीदारी और नए प्रतिष्ठान की शुरुआत करना फलदायी रहेगा।
30 अक्टूबर, शनिवार
इस दिन शुक्ल योग बन रहा है साथ ही अश्लेषा नक्षत्र से मानस योग भी रहेगा। इस शुभ संयोग में औषधियां, मिठाइयां, मोती, सुगंधित चीजें, एक्वेरियम और महिलाओं से जुड़े सामानों की खरीदारी की जा सकती है।
31 अक्टूबर, रविवार
ब्रह्म योग के साथ ही रविवार और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बनने से प्रॉपर्टी में निवेश या खरीदारी के लिए भी ये दिन शुभ है। इस दिन औजार, मशीनरी और व्हीकल की खरीदारी करना शुभ रहेगा।
1 नवंबर, सोमवार
इस दिन इंद्र योग रहेगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि देने वाला श्रीवत्स योग रहेगा। सुख और समृद्धि देने वाले शुक्र का नक्षत्र होने से इस मुहूर्त में हर तरह की खरीदारी की जा सकती है। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करने के लिए विशेष मुहूर्त रहेगा।
2 नवंबर, मंगलवार
इस दिन धनतेरस पर्व रहेगा। खरीदारी के लिए इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। साथ ही इस दिन त्रिपुष्कर योग बनने से हर तरह का निवेश और खरीदारी की जा सकती है। इस दिन प्रदोष और हस्त नक्षत्र का योग भी बनने से वाहन, भूमि, भवन, आभूषण व वस्त्र आदि की खरीदारी करना मंगलकारी रहेगा।
3 नवंबर, बुधवार
रूप चतुर्दशी पर चित्रा नक्षत्र दिनभर रहेगा। चंद्रमा और बुध दोनों ही इस नक्षत्र में रहेंगे और चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि होने से घर की सजावट और सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
4 नवंबर, गुरुवार
दीपावली महापर्व पर सूर्योदय के साथ ही चतुर्ग्रही शुभ योग शुरू हो जाएगा, जो कि रातभर रहेगा। लक्ष्मी पूजा के साथ इस दिन हर तरह की खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त बन रहा है।
दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें
Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी 3 नवंबर को, इस दिन की जाती है यमराज की पूजा
Rama Ekadashi 2021: रमा एकादशी 1 नवंबर को, 2 शुभ योग में किया जाएगा ये व्रत, ये है पूजा विधि और कथा
Dhanteras 2021: इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती और कथा
Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग
Diwali 2021: सोने से मढ़ी हैं इस लक्ष्मी मंदिर की दीवारें, इसे कहा जाता है दक्षिण का स्वर्ण मंदिर
मुंबई में है देवी महालक्ष्मी का प्रसिद्ध मंदिर, समुद्र से निकली है यहां स्थापित प्रतिमा
दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।