मंगल-केतु की युति से बना ज्वालामुखी योग, ऐसा होगा 12 राशियों पर इसका असर

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ग्रहों का परिवर्तन लगातार हो रहा है, जिसकी वजह से कई शुभ-अशुभ योग बन रहे हैं। इस समय वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध, मंगल और केतु स्थित है। 10 दिंसबर को बुध राशि बदलकर धनु में प्रवेश कर जाएगा।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 9, 2021 3:14 AM IST / Updated: Dec 09 2021, 09:34 AM IST

उज्जैन. 16 दिसंबर को सूर्य भी धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद वृश्चिक राशि में मंगल और केतु शेष बचेंगे। इन दोनों की युति होने से ज्वालामुखी नाम का अशुभ योग बनेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार ज्वालामुखी योग बनने से मंगल की उग्रता बढ़ सकती है, जिससे प्राकृतिक प्रकोप एवं रक्त से संबंधित बीमारियों में इजाफा होगा। इस दौरान संक्रमण बढ़ने के भी संकेत हैं। 

12 राशियों पर होगा ये असर
मेष- भूमि, संपत्ति का नुकसान हो सकता है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। संभलकर रहें।
वृष- पार्टनरशिप में विवाद होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य सुख में कमी, विवाह में देरी और सेहत संबंधी परेशानी के योग भी हैं।
मिथुन- दुश्मनों पर जीत मिलेगी और यात्रा में सफलता। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा।
कर्क- पदोन्नति यानी प्रमोशन के मौके मिलेंगे, लेकिन फायदा कम होगा और योजनाएं अधूरी रह सकती हैं।
सिंह- माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी के कामों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं।
कन्या- धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। मेहनत से सफलता मिलेगी। किस्मत का साथ भी मिलेगा।
तुला- किसी अपने खास व्यक्ति से विवाद होंगे। सेविंग्स खर्च होगी। गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं।
वृश्चिक- गुस्से से आप ही का नुकसान होगा। वैवाहिक जीवन में विवाद और रोजमर्रा के कामों में रुकावट के योग हैं।
धनु- सेहत का ध्यान रखें, पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। भाइयों और दोस्तों से विवाद होने और चोट लगने की आशंका है।
मकर- भाइयों का सहयोग मिलेगा। योजनाएं पूरी होंगी। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
कुंभ- सम्मान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी लेन-देन और निवेश में फायदा होगा। इनकम बढ़ेगी।
मीन- रुका धन मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रॉपर्टी में फायदा मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़िएं...
 

ये खबरें भी पढ़ें
 

Latest Videos

30 दिसंबर तक मकर राशि में रहेगी शुक्र-शनि की जोड़ी, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा

घर के मंदिर में ध्यान रखें ये बातें, कैसी मूर्ति की करें पूजा और किस तरह की मूर्तियां रखने से बचें

घर में हो वास्तु दोष तो भी करियर में आती है बाधाएं, ध्यान रखें ये वास्तु टिप्स

Feng shui tips: किस धातु से बनी विंड चाइम्स घर की किस दिशा में लगाना चाहिए, जानिए खास बातें

Vastu Tips: इन छोटी-छोटी बातों का रखेंगे ध्यान तो दूर होंगी परेशानियां और मिल सकती है तरक्की

 

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?