
उज्जैन. शुक्र की बार-बार बदलती अवस्थाओं (Venus zodiac change December 2021) और राशियों का व्यापक प्रभाव मनुष्यों के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण पर भी होगा। मकर राशि में पूर्व से ही राशि स्वामी शनि विराजमान हैं। शुक्र-शनि की युति से शुक्र की राशियों वृषभ-तुला और शनि की राशि मकर-कुंभ के लोगों को विशेष लाभ होने वाला है। इसके अलावा शनि के लघु कल्याणी ढय्या वाली राशियों मिथुन और तुला पर भी दोनों ग्रहों की विशेष कृपा होने वाली है। शेष राशियों के लिए इस युति का मिलाजुला असर होने वाला है। आगे जानिए कैसा होगा आपकी राशि पर असर…
मेष राशि
इस राशि के लिए शुक्र का गोचर कार्य स्थान में होने जा रहा है। आपके कार्य गति पकड़ेंगे। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। शनि की पीड़ा से शांति मिलेगी और शुक्र का बल मिलने से प्रेम आकर्षण का प्रभाव बढ़ेगा।
वृषभ राशि
आपके लिए शुक्र का गोचर भाग्य भाव में होने से सीधे आपके भाग्य को बल मिलेगा। आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर शुभ होगा। प्रेम-दांपत्य जीवन सुखद होगा।
मिथुन राशि
शुक्र का गोचर अष्टम में होगा। यहीं शनि भी विराजमान है। आयु आरोग्य में वृद्धि होगी। जीवन में सुखद घटनाएं होंगी। अचानक गुप्त तरीके से आर्थिक लाभ होने वाला है। रहस्यमयी विद्याओं की ओर रुझान बढ़ेगा। समृद्धि आएगी।
कर्क राशि
सप्तम में शुक्र आने से अभी तक दांपत्य में जो भी परेशानी चल रही थी वह दूर हो जाएगी। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी। आप किसी समूह के नेतृत्वकर्ता बन सकते हैं।
सिंह राशि
छठे भाव में शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आर्थिक समृद्धि आएगी। कर्ज मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी विशेष शुभ कार्य से यात्राएं करने का योग बनेगा। युवाओं के करियर को गति मिलेगी।
कन्या राशि
पंचम स्थान में शुक्र आने से संतान पक्ष को कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। यात्राओं से धन अर्जित करेंगे। उत्तम स्वास्थ्य मिलेगा। अविवाहितों के विवाह का मार्ग खुलेगा। संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।
तुला राशि
प्रेम, आकर्षण, दांपत्य सबकुछ प्राप्त होगा। आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य लाभ अच्छा होगा।
वृश्चिक राशि
भाई-बहनों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन मामला आपके पक्ष में आएगा। किसी स्त्री की ओर से हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन अंतत: जीत आपकी ही होगी।
धनु राशि
सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। वाणी का लाभ मिलेगा। वक्ताओं को सफल होने का अवसर मिलेगा। कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। धन की समस्या दूर होगी। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्य की योजनाएं साकार होंगी।
मकर राशि
प्रेम, आकर्षण, उत्तम शारीरिक गठन सबकुछ प्राप्त होगा। यौन संबंध बेहतर रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिकाएं, दंपती सुखद जीवन बिताएंगे। आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें।
कुंभ राशि
खर्च में वृद्धि होगी लेकिन यह खर्च पारिवारिक आवश्यकताओं और भौतिक सुखों की प्राप्ति पर खर्च होगा। आय के एक से अधिक साधन प्राप्त होंगे। कर्ज मुक्ति की संभावना बनेगी। मुकदमों में जीत, समुद्र पारीय व्यापार में लाभ।
मीन राशि
एकादश में शुक्र का गोचर आर्थिक सफलताएं दिलाने वाला साबित होगा। सुख समृद्धि बढ़ेगी। वाहन, भूमि खरीदने के योग हैं। इस राशि की स्ति्रयों को आभूषण, हीरा मिल सकता है। सुखद दांपत्य रहेगा। प्रेम और आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी।
ये खबरें भी पढ़ें
30 दिसंबर तक मकर राशि में रहेगी शुक्र-शनि की जोड़ी, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा
घर के मंदिर में ध्यान रखें ये बातें, कैसी मूर्ति की करें पूजा और किस तरह की मूर्तियां रखने से बचें
घर में हो वास्तु दोष तो भी करियर में आती है बाधाएं, ध्यान रखें ये वास्तु टिप्स
Feng shui tips: किस धातु से बनी विंड चाइम्स घर की किस दिशा में लगाना चाहिए, जानिए खास बातें
Vastu Tips: इन छोटी-छोटी बातों का रखेंगे ध्यान तो दूर होंगी परेशानियां और मिल सकती है तरक्की
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।