
उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारी हथेली में हर ग्रह से संबंधित स्थान होते हैं। इन्हें पर्वत कहते हैं। इन पर्वतों का उभार अच्छा हो तो संबंधित ग्रह शुभ फल देता है और अगर निम्न हो तो उस ग्रह से संबंधित अशुभ फल भोगने पड़ते हैं। आज हम आपको हथेली पर स्थित मंगल पर्वत से जुड़ी खास बातें बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…
1. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मंगल पर्वत दबा हुआ है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति सफलता नहीं मिलने पर चिड़चिड़ा हो जाएगा। ऐसे व्यक्ति का व्यवहार बदल जाता है। वह नकारात्मक सोचने लगता है।
2. मंगल पर्वत दबा होने के साथ ही यदि कोई अशुभ चिह्न भी हो तो व्यक्ति को आर्थिक समस्याएं घेर लेती हैं। ऐसे व्यक्ति को पारिवारिक परेशानियों से भी जूझना पड़ता है। इन दोनों योग से व्यक्ति की वाणी भी प्रभावित होती है।
3. यदि मंगल पर्वत से कोई रेखा निकलकर जीवन रेखा तक पहुंचे और यह रेखा जहां जीवन रेखा को काटे तो इस समय पर व्यक्ति के दुर्घटना के योग बनते हैं।
4. ऐसे व्यक्ति किसी विवाद या झगड़े में भी फंस जाता है जिसकी वजह से उसके अंग-भंग होने की आशंका बनती है।
5. मंगल पर्वत पर क्रॉस का निशान होना भी शुभ नहीं माना गया है। इस पर्वत पर क्रॉस का निशान अथवा द्वीप होने पर व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है।
6. यदि मंगल पर्वत पूरी तरह से अविकसित हो तो व्यक्ति अवसाद में चला जाता है।
7. यदि मंगल पर्वत से कोई रेखा चंद्र पर्वत तक पहुंच तो ऐसा हर काम देरी से करने का आदि होता है। वह समय पर कोई भी काम नहीं कर पाता। ऐसा व्यक्ति समय से निर्णय भी नहीं ले पाता है।
हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें
फेस रीडिंग: मस्तक पर बने चिह्नों को देखकर भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर
हस्तरेखा: हथेली का ये निशान होता है बहुत खास, देता है कभी शुभ तो कभी अशुभ फल
भोग-विलास में डूबा रहता है वो व्यक्ति जिसकी हथेली में होता है ये खास निशान
हथेली की रेखाओं में बने अंग्रेजी का ये खास अक्षर तो समझिए आप हैं किस्मत वाले
हथेली की रेखाएं बना सकती हैं आपको मालामाल, क्या आपके हाथों में बन रहे हैं ये योग
हस्तरेखा: आप विदेश जा पाएंगे या नहीं, जान सकते हैं हथेली की इन लकीरों से
हस्तरेखा: हथेली में क्रॉस का निशान बताता है किस वजह से हो सकती है आपकी मृत्यु
हथेली में जिस स्थान पर होता है मछली जैसा निशान उसी के अनुसार देता है शुभ फल
भविष्य में आने वाले संकट की सूचना देते हैं नाखून पर उभर आए काले निशान
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।