Aaj Ka Panchang 9 दिसंबर 2022 का पंचांग: आज से शुरू होगा पौष मास, दिन भर रहेंगे 4 शुभ योग

Published : Dec 09, 2022, 05:30 AM IST
Aaj Ka Panchang 9 दिसंबर 2022 का पंचांग: आज से शुरू होगा पौष मास, दिन भर रहेंगे 4 शुभ योग

सार

Aaj Ka Panchang: 9 दिसंबर 2022 शुक्रवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 नाड़ी का 1 मुहूर्त होता है। दिन-रात के घटने-बढ़ने के अनुसार 6 या 7 नाड़ी का 1 प्रहर कहलाता है। 15 दिन-रात का 1 पक्ष माना गया है और दो पक्षों का एक मास। ये 2 पक्ष हैं शुक्ल और कृष्ण। पंचांग बनाते समय इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

9 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 December 2022)
9 दिसंबर 2022, दिन शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 11:34 तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि आरंभ हो जाएगी। शुक्रवार को मृगशिरा नक्षत्र दोपहर 02:59 तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 10:59 से 12:19 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, शुक्र और बुध ग्रह धनु राशि में, राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में,  शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

9 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:00 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Dec 09 6:34 PM
चन्द्रास्त - Dec 10 8:46 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:57 AM – 12:39 PM

9 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:58 PM – 4:17 PM
कुलिक - 8:20 AM – 9:39 AM
दुर्मुहूर्त - 09:08 AM – 09:50 AM, 12:40 PM – 01:22 PM
वर्ज्यम् - 12:20 AM – 02:07 AM


ये भी पढ़ें-

हमेशा ध्यान रखें ये 6 बातें, कभी असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ेगा


इन 5 बातों पर रखेंगे कंट्रोल तो बाद में पछताना नहीं पड़ेगा

Mahabharata: इस योद्धा को मारने वाले की मृत्यु भी निश्चित थी, तो फिर श्रीकृष्ण ने कैसे बचाया अर्जुन को?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि