
उज्जैन. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं। शनि सूर्य से शत्रु भाव रखते है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, शनि के श्रवण नक्षत्र में आने से हिंसा, युद्ध जैसे हालात, महामारी और ऐसी अन्य समस्याएं खत्म होने लगेंगी।
जैसे-जैसे शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से श्रवण नक्षत्र की ओर बढ़ रहा था, कोरोना महामारी का असर कम होने लगा था। अब शनि के श्रवण नक्षत्र में आने से इस महामारी का प्रभाव और कम हो जाएगा। श्रवण नक्षत्र में शनि 18-19 फरवरी 2022 तक रहेगा। इसके बाद ये ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
शनि के अलावा गुरु और सूर्य भी श्रवण नक्षत्र में ही हैं। सूर्य और गुरु का फल शुभ रहेगा। श्रवण नक्षत्र का स्वामी चंद्र है। वराहमिहिर ने अपने ग्रंथ बृहत्संहिता में लिखा है कि श्रवण नक्षत्र में शनि हो तो सरकार या राजा के अधिकारी को कष्ट होता है। शनि की इस स्थिति की वजह से कोई गंभीर रोग प्रजा यानी जनता के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। व्यापारियों के लिए ये समय अच्छा फल देने वाला रहेगा।
शनि के बारे में ये भी पढ़ें
शत्रु ग्रह हैं शनि और सूर्य, 12 फरवरी तक बनी रहेगी इनकी युति, कैसा होगा आप पर असर?
शनि की विशेष स्थिति से कुंडली में बनता है शश योग, इससे रंक भी बन सकता है राजा
कैसे मकान पर होता है शनि का प्रभाव, क्या होता है ऐसे घर में रहने से?
मकर राशि में अस्त हुआ शनि, 14 फरवरी तक कैसा होगा आपकी राशि पर इसका असर, जानिए
22 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा शनि, इन 4 राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल
साल 2021 में 33 दिन अस्त रहेगा शनि, 141 दिन चलेगा टेढ़ी चाल, इन 7 राशियों पर डालेगा सीधा असर
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।