अशुभ होता है हथेली पर द्वीप का चिह्न, जानिए किस स्थान पर होने से क्या फल देता है

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में मौजूद विभिन्न पर्वतों, रेखाओं और चिह्नों के आधार पर भविष्य कथन किया जाता है। इनमें अनेक प्रकार के चिन्ह होते हैं जैसे वर्ग, क्रॉस, द्वीप, तिल, जाल या विशेष प्रकार के चिह्न।

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2021 3:31 AM IST

उज्जैन. इन चिह्नों में से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ होते हैं। कई बार अलग-अलग रेखाओं पर होने वाले एक ही प्रकार के चिह्न शुभ-अशुभ दोनों हो सकते हैं। हथेली में यदि द्वीप जैसा चिह्न दिखाई दे तो यह शुभ नहीं माना जाता है। द्वीप जिस रेखा या पर्वत पर होता है वहां अशुभ फल पैदा करता है। यह उस रेखा या पर्वत के प्रभाव को कमजोर कर देता है। आगे जानिए हथेली पर द्वीप चिह्न के शुभ-अशुभ फल…

1. तर्जनी अंगुली के मूल में बृहस्पति पर्वत होता है। यदि द्वीप का चिह्न इस पर्वत पर हो तो व्यक्ति का आत्मविश्वास अत्यंत कमजोर होता है। ऐसे व्यक्ति को स्वयं पर ही भरोसा नहीं होता है।
2. मध्यमा अंगुली के मूल में शनि पर्वत होता है। यदि द्वीप का चिह्न शनि पर्वत पर हो तो व्यक्ति के काम बड़ी परेशानियों के बाद धीमी गति से होते हैं।
3. अनामिका अंगुली के मूल में सूर्य पर्वत होता है। यदि इस पर्वत पर द्वीप का चिह्न हो तो व्यक्ति निराशावादी होता है। स्वभाव से चिड़चिड़ा होता है और इसे सफलता मुश्किल से मिलती है।
4. कनिष्ठिका अंगुली के मूल में बुध पर्वत होता है। यदि इस पर्वत पर द्वीप हो तो व्यक्ति को व्यावसायिक हानि होती है। अपने कार्यो के कारण व्यक्ति समाज में निंदा का शिकार होता है।
5. अंगूठे के मूल में शुक्र पर्वत पर द्वीप होने पर व्यक्ति का पारिवारिक जीवन हमेशा खराब रहता है। आर्थिक दृष्टि से भी कमजोर होता है।
6. चंद्र पर्वत पर द्वीप का चिह्न होने से व्यक्ति का स्वभाव क्रूर होता है। वह अच्छे बुरे में फर्क नहीं करता है। अपराधी किस्म के ऐसे व्यक्ति होते हैं।
7. जीवन रेखा पर द्वीप का चिह्न होना सेक्स लाइफ के लिए ठीक नहीं होता है। व्यक्ति सेक्स में कमजोर होता है।
8. मस्तिष्क रेखा पर द्वीप होना मानसिक अस्थिरता का परिचायक है। व्यक्ति का दिमाग कभी सही निर्णय नहीं ले पाता।
9. हृदय रेखा पर द्वीप का चिह्न होना बार-बार हृदय रोग, ब्लडप्रेशर का संकेत है।
10. भाग्य रेखा पर द्वीप का चिह्न भाग्य को कमजोर बनाता है। छोटे छोटे कार्य करने के लिए भी ऐसे व्यक्ति को बड़े संघर्ष करना पड़ते हैं।
11. स्वास्थ्य रेखा जो बुध पर्वत से होकर सीधी नीचे चंद्र पर्वत तक जाती है, उस पर द्वीप का होना अनेक रोगों का संकेत है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हस्तरेखा: जिन लोगों की हथेली में होती हैं ये खास रेखाएं, वो होते हैं धनवान

इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है गुरु पर्वत, इससे जान सकते हैं किस्मत से जुड़ी खास बातें

प्रेम, जीवनसाथी और सुख-सुविधाओं के बारे में बताता है शुक्र पर्वत, हथेली में यहां होता है

हथेली के ये 10 निशान होते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फल

हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जानिए आपको कब हो सकता है धन लाभ

हस्तरेखा: हथेली के तिल भी बताते हैं आपकी किस्मत से जुड़ी खास बातें

जिन लोगों की उंगलियों पर होता है तिल वो होते हैं किस्मत वाले, जानिए ऐसी ही खास बातें

समुद्र शास्त्र: नाक से भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में खास बातें

समुद्र शास्त्र: सोने का तरीका भी बताता है आपके नेचर से जुड़ी कई खास बातें

सामुद्रिक शास्त्र: इस ग्रंथ में लिखे हैं सौभाग्यशाली स्त्रियों के गुण और लक्षण

जानिए कैसा होता है अलग-अलग गर्दन वाले व्यक्तियों का स्वभाव

समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

समुद्र शास्त्र: बालों के रंग और आकार-प्रकार से भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

हथेली पर ऐसे निशान बनाते हैं राजयोग, ऐसे लोग को मिलता है जीवन का हर सुख

हथेली और कलाई के बीच होती है ये खास रेखाएं, इनसे जुड़ा होता है हमारी उम्र और किस्मत का राज

हथेली की इन रेखाओं से जान सकते हैं अपनी किस्मत से जुड़ी ये 10 खास बातें

हथेली में सूर्य पर्वत के पास बनने वाली ये रेखा होती है अशुभ, शुभ फल के लिए करें ये उपाय

Share this article
click me!