हथेली में हो सकते हैं एक से ज्यादा त्रिभुज के निशान, सभी से जुड़े होते हैं खास संकेत

Published : Apr 06, 2021, 11:27 AM IST
हथेली में हो सकते हैं एक से ज्यादा त्रिभुज के निशान, सभी से जुड़े होते हैं खास संकेत

सार

हस्तरेखा शास्त्र में जितना महत्व रेखाओं को दिया गया है उतना ही महत्व इस पर पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के चिह्नों का भी है।

उज्जैन. हथेली में प्रमुख रेखाओं और पर्वत के अलावा विभिन्न चिह्न जैसे त्रिभुज, द्वीप, नक्षत्र, बिंदु, तिल, जाली आदि पाए जाते हैं। हथेली में त्रिभुज अनेक स्थानों पर हो सकता है। एक से अधिक हो सकते हैं और किसी भी रेखा, पर्वत या अंगुली पर हो सकता है। अनेक जगह त्रिभुज का होना शुभ तो कई जगह अशुभ होता है। आगे जानिए हथेली में पाए जाने वाले त्रिभुज या त्रिकोण का क्या महत्व होता है…

1. हथेली के मध्य में बना त्रिभुज व्यक्ति को भाग्यवान, ईश्वर में आस्था रखने वाला तथा जीवन के प्रत्येक कार्य में सफलता दिलाने वाला होता है।
2. ऐसा व्यक्ति शांत, परोपकारी और सौम्य स्वभाव का होता है। बड़ा त्रिभुज व्यक्ति के विशाल हृदय होने का संकेत देता है।
3. ऐसा व्यक्ति कभी किसी का अनिष्ट नहीं करता। इसके विपरीत यदि त्रिभुज छोटा, और अस्पष्ट है तो व्यक्ति संकीर्ण मानसिकता वाला होता है।
4. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में बड़े त्रिभुज के भीतर एक छोटा त्रिभुज बन जाए तो वह व्यक्ति जहां भी कार्य करता है, उच्च पद तक पहुंचता है।
5. शुक्र पर्वत पर त्रिभुज हो तो व्यक्ति मधुर स्वभाव वाला, रसिक मिजाज, शान शौकत पसंद करने वाला होता है।
6. हथेली में टूटा, लहरदार त्रिभुज हो तो व्यक्ति परस्त्रीगामी होता है। स्त्री के हाथ में हो तो पर कई लोगों से संबंध बनाती है।
7. मंगल पर्वत पर बना त्रिभुज व्यक्ति को रणकुशल, योद्धा, वीर, साहसी बनाता है। यदि इसी पर्वत पर खराब त्रिभुज हो तो व्यक्ति क्रूर, निर्दयी होता है।
8. यदि राहु क्षेत्र में त्रिभुज हो तो व्यक्ति अपने यौनकाल में उच्च पर पर आसीन होता है। राजनीति में विशेष सफलता हासिल करता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हथेली पर दबा हो मंगल पर्वत का स्थान तो मिलने लगते हैं अशुभ फल, जानिए खास बातें

फेस रीडिंग: मस्तक पर बने चिह्नों को देखकर भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

हस्तरेखा: हथेली का ये निशान होता है बहुत खास, देता है कभी शुभ तो कभी अशुभ फल

भोग-विलास में डूबा रहता है वो व्यक्ति जिसकी हथेली में होता है ये खास निशान

हथेली की रेखाओं में बने अंग्रेजी का ये खास अक्षर तो समझिए आप हैं किस्मत वाले

हथेली की रेखाएं बना सकती हैं आपको मालामाल, क्या आपके हाथों में बन रहे हैं ये योग

हस्तरेखा: आप विदेश जा पाएंगे या नहीं, जान सकते हैं हथेली की इन लकीरों से

हस्तरेखा: हथेली में क्रॉस का निशान बताता है किस वजह से हो सकती है आपकी मृत्यु

हथेली में जिस स्थान पर होता है मछली जैसा निशान उसी के अनुसार देता है शुभ फल

हस्तरेखा: विवाह रेखा कटी-फटी हो या अशुभ चिह्नों से युक्त हो तो वैवाहिक जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां

भविष्य में आने वाले संकट की सूचना देते हैं नाखून पर उभर आए काले निशान

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज