क्या सेक्स करने से महिलाओं के हिप्स हो जाते है बड़े? जानें क्या है इसके पीछे की वजह

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि 'क्या सेक्स से महिला का बट बड़ा हो जाता है?' तो चलिए आज आपकी इस भ्रांति को दूर करते है और आपको बताते हैं इसके पीछे की सच्चाई।
 

Asianet News Hindi | / Updated: Oct 03 2022, 10:00 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : हमारे समाज में शारीरिक संबंध या सेक्स को लेकर बहुत सारी भ्रांतियां फैली रहती है। जिसे अधिकतर लोग सच मान लेते हैं। उन्हीं में से एक है कि सेक्स करने से महिलाओं के बट यानी कि कूल्हों का साइज बड़ा हो जाता है। लोगों का मानना है कि शादी होने के बाद सेक्स करने से महिलाओं का निचला हिस्सा जैसे- कमर, पेट और कूल्हे फैल जाते है और उनके शरीर का आकार बिगड़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि क्या वाकई सेक्स करने से बट साइज बढ़ने का कोई रिलेशन है या यह केवल एक मिथक है...

क्या सेक्स करने से बट हो जाता है बड़ा
एक्सपर्ट्स की माने तो सेक्स और बट के आकार के बीच कोई संबंध नहीं है। सेक्स से केवल खुशी की भावना पैदा हो सकती है। सेक्स करने से कभी भी हिप्स का आकार बड़ा नहीं होता है। चाहें आप जितनी बार सेक्स करें। यह सिर्फ एक मिथक है। जबकि सच्चाई यह है कि सेक्स के दौरान आपके हिप्स की मांसपेशियों की थोड़ी बहुत कार्डियो एक्सरसाइज भी हो जाती है जो आपके हिप्स को एक सही आकार देने में मदद करती है।

ऐसे कम करें हिप एरिया फैट
1. तितली आसन करने से बट फैट को तेजी से कम किया जा सकता है। इसके लिए आप जमीन पर बैठ जाएं, अपनी सांस को नॉर्मल करें। अब पैरों के तलवों को एक-साथ मिलाएं और दोनों हाथों से तलुओं को पकड़कर दोनों पैरों को तितली के पंखों की तरह ऊपर-नीचे मूव करें। 15-20 बार रोज ऐसा करने से हिप्स टोन होने लगते हैं।

2. स्क्वाट पोजिशन बट साइज को टोन करने में मदद करती है। इसके लिए आप सीधे खड़े हो जाएं। अपने पैरों के बीच एक से डेढ़ फीट का गैप बनाएं और घुटनों से पैर मोड़कर कुर्सी पर बैठने की पोजिशन मेंटेन करके रखें। ऐसा 10-15 बार करें। फिर इसे 2 मिनट के ब्रेक के बाद दोहराए। 
 

और पढ़ें: 12 महीने में 40 Kg कम कर महिला बन गई 'स्टार', बताया अपना वेट लॉस सीक्रेट

पार्टनर किसी और के प्यार में हैं? इस 20 संकेत से पत्नी लगा सकती है पता

Share this article
click me!