10 प्रोटीन रिच चीला रेसिपी: नाश्ते में लाएं स्वाद और सेहत का तड़का!

Published : Jan 16, 2025, 03:56 PM IST
chilla

सार

सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी चाहिए? ट्राई करें ये १० प्रोटीन से भरपूर चीला रेसिपी! पनीर बेसन से लेकर मेथी मूंग दाल तक, हर स्वाद के लिए है कुछ खास।

फूड डेस्क. अगर आप सुबह के नाश्ते के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन सर्च कर रहे हैं, तो चीला परफेक्ट है। चीला ना सिर्फ प्रोटीन से भरपूर होता है बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान होता है। इतना ही नहीं चीला न केवल आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है। बच्चों के लंच में भी आप इसे दे सकती हैं। चीला कई चीजों से बनाया जाता है, तो चलिए हम आपको यहां पर 10 ऐसी प्रोटीन-रिच चीला रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपके नाश्ते को हेल्दी और स्वादिष्ट बनाएंगी।

1. पनीर बेसन चीला

इस प्रोटीन-पैक्ड चीला से अपने दिन की शुरुआत करें। बेसन और कद्दूकस किए हुए पनीर को मिलाकर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक चीला बनाएं। पनीर और बेसन दोनों प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। बेसन और पनीर में मसाले, नमक मिलाकर बैटर तैयार करें। फिर हल्की आंच पर तवे पर फैलाकर बनाएं।  इसे दही या हरी चटनी के साथ परोसें।

2. वेजिटेबल चीला

सब्जियों से भरा यह चीला जल्दी बनने वाला और पौष्टिक नाश्ता है। अपनी पसंदीदा सब्जियां काटकर बेसन के साथ मिलाएं और तवे पर पकाएं। यह विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। बच्चे जो सब्जी खाने से भागते हैं वो भी इसे खुशी-खुशी खाएंगे।

3. मूंग दाल चीला

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो मूंग दाल चीला एक बढ़िया विकल्प है। मूंग दाल को भिगोकर पीसें, मसाले डालें, और हेल्दी चीला तैयार करें।  यह डाइट के लिए एक परफेक्ट रेसिपी है। वजन कम करने वाले इसे जरूर ट्राई करें।

 4. ज्वार चीला

ज्वार जैसे सुपरफूड को अपने नाश्ते में शामिल करें। बेसन की जगह ज्वार का आटा लें और उसमें सब्जियां मिलाकर स्वादिष्ट और हेल्दी चीला बनाएं। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और ग्लूटन-फ्री होता है।

और पढ़ें:करीना कपूर को मां नहीं कहते सारा-इब्राहिम ! सौतले बच्चों संग ऐसा है बॉन्ड

5. रागी चीला

रागी और बेसन के मिश्रण से बना यह चीला स्वाद और पोषण का परफेक्ट बैलेंस है। हल्के मसालों और सब्जियों के साथ इसे बनाना बेहद आसान है।  यह कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इसमें आप सब्जी डालकर भी बना सकते हैं।

6. पालक पनीर चीला

यह आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपी प्रोटीन और आयरन से भरपूर है। पालक और पनीर को मिलाकर स्वादिष्ट चीला तैयार करें। बेसन में बारिक कटाकर पालक डालें और पनीर को कद्दूकस करके डालें। फिर नमक और मसाले डालकर बैटर तैयार करें। गर्म तवा पर इसे फैलाकर टेस्टी चीला बनाएं। इसे टमाटर की चटनी के साथ खाएं।

7. मल्टीग्रेन चीला

बेसन, ओट्स, रागी और सूजी के मिश्रण से बना मल्टीग्रेन चीला सुपर हेल्दी है। इसमें सब्जियां मिलाकर इसे और पौष्टिक बनाएं। इसे दही के साथ परोसें।

8. मिक्स दाल चीला

चार अलग-अलग दालों के मिश्रण से बना यह चीला प्रोटीन से भरपूर है। इसे अपनी पसंदीदा सब्जियों और मसालों के साथ बनाएं। यह चीला स्वाद और पोषण का परफेक्ट मेल है।

9. सूजी बेसन चीला

सूजी और बेसन के मेल से बना यह चीला हल्का लेकिन भरपूर ऊर्जा देने वाला है। इसे हरी चटनी के साथ खाएं। सूजी और बेसन को दही में डालकर बैटर तैयार करें। फिर इसका चीला बनाएं। यह सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

10. मेथी मूंग दाल चीला

मूंग की अंकुरित दाल, मेथी पत्ते और बेसन के साथ यह चीला प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है। यह डायबिटीज मरीजों के लिए भी एक हेल्दी ऑप्शन है। इसे धनिया और टमाटर की चटनी के साथ परोसें।

और भी पढ़ें:सिंपल से लेकर खास ओकेजन तक, परफेक्ट है करीना कपूर के ये 8 सलवार सूट

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश