5 Different Panna Recipe: आम छोड़िए टमाटर से लेकर अनानास तक इन 5 चीजों का बनाएं पन्ना

Published : Apr 20, 2026, 12:30 PM IST

5 Tasty Panna Recipe: गर्मियों में चिल्ड पन्ना पीना तो आपको बहुत पसंद होगा, लेकिन इस बार केवल आम का पन्ना ही क्यों बनाया जाए, जबकि आप तरबूज से लेकर अनानास और टमाटर का टेस्टी पन्ना भी बना सकते हैं, आइए जानें कैसे-

PREV
15
पाइनएप्पल पन्ना

पाइनएप्पल यानी कि अनानास का पन्ना बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसमें एक टैंगी फ्लेवर आता है। इसके लिए अनानास के टुकड़ों को रोस्ट करके इसका पल्प निकाल लें। इसमें पुदीना, काला नमक, भुना जीरा और थोड़ी सी चीनी डालकर पानी मिलाएं और अनानास पन्ना तैयार करें। इसमें मीठा और हल्का खट्टा फ्लेवर होता है, जो समर के लिए परफेक्ट है।

और पढे़ं- सिर्फ स्वाद नहीं लुक भी जरूरी ! जानिए आम काटने के 5 आसान तरीके

25
जामुन पन्ना

गर्मियों में जामुन भी बहुत आते हैं। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आप जामुन का पन्ना भी बना सकते हैं। इसके लिए जामुन को बॉयल करके इसके सीड्स को निकाल लें। इसके पल्प को अच्छी तरह से मैश करें। इसमें काला नमक, जीरा, पुदीना मिलाएं। बर्फ और पानी मिलाकर पतला पन्ना बनाएं। यह पन्ना डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है और एक यूनिक टेस्ट देता है।

35
तरबूज का पन्ना

आप तरबूज का पन्ना भी गर्मियों में बनाकर खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं। इसके लिए तरबूज के स्लाइस को गैस पर रोस्ट करें। जब उसमें चारकोल जैसा फ्लेवर आने लगे तो इसके पल्प को निकाल लें। सीड्स को अलग करें। इसमें काला नमक, पुदीना, जीरा थोड़ी सी चीनी मिलाएं और पानी डालकर जूसी और हाइड्रेटिंग वाटर मेलन पन्ना ड्रिंक तैयार करें।

45
अमरूद का पन्ना

अमरूद का पन्ना भी बहुत ही स्वादिष्ट फ्लेवर देता है। इसके लिए आप उबले हुए अमरूद का पल्प निकालें, चाहे तो इसके सीड्स को छानकर अलग कर लें। इसमें नमक और मसाले मिलाएं। यह थोड़ा सा डिफरेंट लेकिन बहुत ही स्वादिष्ट टेस्ट देता है। आप इसमें थोड़ा सा नींबू डालकर खट्टा-मीठा रिफ्रेशिंग फ्लेवर भी एड कर सकते हैं।

55
टमाटर का पन्ना

टमाटर पन्ना बनाने के लिए टमाटर को गैस पर रोस्ट कर लें। इससे चारकोल फ्लेवर आता है। इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें काला नमक, जीरा, थोड़ी सी शक्कर डालें। बर्फ और पानी डालकर एक पतला पन्ना तैयार करें।

Read more Photos on

Recommended Stories