Homemade quick South Indian breakfast: सुबह के झटपट नाश्ते में इडली-दोसा तो सबको पता है। लेकिन इसके अलावा भी साउथ इंडियन में कई आसान रेसिपी हैं। इन्हें भी ट्राई कीजिए, कुछ अलग स्वाद मिलेगा।
केरल का पारंपरिक नाश्ता पुत्तु, चावल या गेहूं के आटे से बनता है। इसमें नारियल मिलाकर भाप में पकाया जाता है। इसे पायसम, चने की सब्जी या केले, पपीते के साथ खाया जाता है। ये पौष्टिक और आसानी से पचने वाला होता है। कई तरह के आटे से पुत्तु बना सकते हैं (जैसे रागी पुत्तु, बाजरा पुत्तु)।
28
अप्पम
खमीर उठे चावल के आटे और नारियल के दूध से बनने वाले अप्पम का बीच का हिस्सा नरम और किनारे कुरकुरे होते हैं। इसे मीठी या तीखी चटनी, नारियल के दूध या कुर्मे के साथ खाया जाता है। अप्पम बनाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है। नारियल दूध अप्पम बहुत लोकप्रिय ब्रेकफास्ट है।
38
अड़ै
कई तरह की दालों (अरहर, चना, मूंग, उड़द) और चावल से बनने वाली अड़ै प्रोटीन से भरपूर होती है। प्याज, मिर्च, करी पत्ते के साथ इसे मोटे दोसे की तरह बनाया जाता है। इसे चटनी या गुड़ के साथ खाया जाता है। अड़ै बहुत पौष्टिक होती है और बच्चों के लिए अच्छी होती है।
चावल और मूंग दाल से बनने वाले वेण पोंगल में काली मिर्च, जीरा, अदरक, करी पत्ता और घी का तड़का लगाया जाता है। ये बहुत पौष्टिक नास्ता होता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। सांबर और नारियल की चटनी के साथ ये बहुत अच्छा लगता है। त्योहारों में वेण पोंगल खासतौर पर बनाया जाता है।
58
गेहूं का डोसा
गेहूं का आटा, प्याज, हरी मिर्च और अदरक से बनने वाला ये डोसा हेल्दी और आसान रेसिपी है। ये चावल के डोसे से ज़्यादा पौष्टिक होता है और गेहूं में फाइबर होने के कारण पाचन के लिए भी अच्छा है। झटपट नाश्ते के लिए ये एक बढ़िया विकल्प है।
68
रवा उपमा
सूजी, सब्जियों और मसालों से बनने वाला उपमा, झटपट बनने वाला पौष्टिक नाश्ता है। खिचड़ी, उपमा का ही एक प्रकार है, जिसमें ज़्यादा सब्जियां और मसाले डाले जाते हैं। ये शरीर को हेल्दी कार्बोहाइड्रेट और फाइबर देता है। टमाटर की चटनी या सांबर के साथ रवा उपमा बहुत स्वादिष्ट लगता है।
78
पालक पनीर डोसा
डोसे के घोल में पालक का पेस्ट मिलाकर और डोसे के अंदर पनीर का चूरा भरकर बनाया जाने वाला ये डोसा, सामान्य दोसे से ज़्यादा पौष्टिक होता है। पालक में आयरन और पनीर में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। ये हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता है। बच्चों को पालक खिलाने का ये एक अच्छा तरीका है।
88
इडियाप्पम
चावल के नूडल्स जिसे इडियाप्पम भी कहते हैं, चावल के आटे को गरम पानी में गूंथकर, सेवई की तरह निचोड़कर, भाप में पकाकर बनाया जाता है। ये आसानी से पच जाता है और बिना तेल का एक अच्छा नाश्ता है। इसे चटनी, सांबर, नारियल के दूध या नारियल के दूध और चीनी के साथ खा सकते हैं। डाइटिंग करने वालों के लिए ये एक अच्छा विकल्प है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.