
करवा चौथ का व्रत देश भर में 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चांद की पूजा करने के बाद रात में खाना खाती हैं। वैसे तो इस व्रत में सुबह सूरज निकलने से पहले सरगी खाने का रिवाज होता है। सरगी में महिलाएं विभिन्न प्रकार के भोजन का स्वाद लेती हैं। इसके बाद दिनभर व्रत रहती हैं और रात में खाना खाती है। अगर आप व्रत तोड़ने के तुरंत बाद हैवी खाना खा लेती हैं, तो आप बीमार भी पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि करवा चौथ व्रत तोड़ने के बाद किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। अगर आप व्रत तोड़ने के तुरंत बाद मिठाई या फिर घी से बना हुआ मीठा हलवा खाएंगी, तो इससे आपका ब्लड में शुगर का लेवल अचानक से बढ़ जाएगा। आपको व्रत तोड़ने के तुरंत बाद मीठा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। आप पहले कोकोनट वॉटर पी सकती हैं। उसके कुछ देर बाद फल खाएं।
करवा चौथ व्रत में दिनभर भूखा रहने के कारण रात में भूख बहुत तेज लगती है। ऐसे में अक्सर महिलाएं पूरी से लगाकर अधिक तेल में बनी हुई सब्जी, देसी घी का हलवा आदि खाती हैं, जो कि गलत है। आपको करवा चौथ का पारण करने के बाद सात्विक भोजन खाना चाहिए। अधिक तला भुना भोजन एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है। इससे आपका डाइजेशन खराब होने की संभावना बढ़ जाएगी।
दिन भर भूखा रहने के कारण कुछ महिलाओं को एसिडिटी या गैस की समस्या हो जाती है। अगर आप करवा चौथ का व्रत पारण करने के बाद एसिडिटी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, तो इससे आपको अधिक समस्या महसूस हो सकती है। आप कुछ खाने के बाद एसिडिटी की दवा ले सकती है लेकिन खाली पेट कोल्ड ड्रिंक पीने बिल्कुल ना पिएं।
और पढ़ें: 4 Fasting Sargi Food: करवाचौथ की सरगी में खाएं 4 चीजें, ना होगी कमजोरी ना लगेगी भूख-प्यास
कुछ महिलाएं बिना चाय के नहीं रह पाती, इसलिए करवाचौथ व्रत के पारण के बाद तुरंत बाद खाली पेट चाय पी लेती हैं। आपको करवा चौथ व्रत के बाद चाय पीने की गलती नहीं करनी चाहिए। खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। आप चाहे तो कुछ खाने के बाद हर्बल टी का सेवन कर सकती हैं।
करवा चौथ पारण के बाद आप पानी या कोकोनट वाटर पीने के बाद दाल की खिचड़ी, सब्जी चावल या दाल चावल खा सकते हैं। अगर आपको मीठा खाने की इच्छा है, तो खाने के बाद ही खजूर या मिठाई खाएं। आप चाहे तो वेजिटेबल शोरबा भी बना सकती हैं। करवा चौथ के दिन कढ़ी चावल खाने का भी रिवाज होता है। आप इसे दही चावल खाकर भी व्रत तोड़ सकती हैं।
और पढ़ें: Karwa chauth पर लुक में लगाएं ग्लैमर का तड़का, पहनें 7 ऑफ शोल्डर ब्लाउज