
फेस्टिवल सीजन में अगर आप दिल्ली में हैं, तो वहां के छोले भटूरे चखना बिल्कुल ना भूलें। वैसे तो आपको देश के विभिन्न हिस्सों में छोले भटूरे का स्वाद लेने को मिल जाएगा। लेकिन दिल्ली के छोले भटूरे की बात ही अलग है। बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान आदि को दिल्ली के छोले भटूरे खूब पसंद हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर दिल्ली में कहां छोले भटूरे खाने जाएं? तो आइए जानते हैं ऐसे ही चार प्लेस के बारे में, जो खास तौर पर छोले भटूरे के लिए खूब फेमस हैं।
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे कई सेलिब्रिटी को कमला नगर स्थित 'चाची दी हट्टी' के छोले भटूरे खूब पसंद हैं। चाचा की हट्टी कमला नगर में स्थित। दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट का फेवरेट छोला भटूरा कॉर्नर चाचा की हट्टी है। यहां का आलू स्टफ्ड वर्जन खूब पसंद किया जाता है। दूर-दूर से लोग यहां खास तौर पर छोले भटूरे खाने आते हैं।
दिल्ली की सबसे पुरानी छोले भटूरे की दुकान में सीता राम दीवान चंद की छोले भटूरे की दुकान फेमस है। बताया जाता है कि 1970 के दशक में यह दुकान खोली गई थी। तब से लेकर आज तक यहां पर छोले भटूरे से हजारों लाखों लोग अपना पेट भरते हैं। आप यहां पर भी छोले भटूरे का स्वाद लेने आ सकते हैं।
सदर बाजार में आप नंद दी हट्टी में भी छोले भटूरे का स्वाद ले सकते हैं। यहां की खासियत यह है कि आपको इस दुकान में छोले भटूरे का मसला भी मिल जाएगा। यानी कि आप दुकान में भी छोले भटूरे खा सकते हैं और मसाले खरीदकर घर में भी छोले भटूरे बना सकते हैं।
और पढ़ें: 4 Fasting Sargi Food: करवाचौथ की सरगी में खाएं 4 चीजें, ना होगी कमजोरी ना लगेगी भूख-प्यास
दिल्ली में अगर आपको छोले भटूरे की बेस्ट दुकान चाहिए, तो आप बंसल छोले भटूरे वाले के यहां भी जा सकते हैं। यहां पर आपको 180 रुपए पर प्लेट छोले भटूरे खाने को मिल जाएंगे। यानी कि ₹200 के अंदर ही आपका पेट खूब भर जाएगा।
और पढ़ें: Study: 1 चम्मच से कम करते हैं नमक का सेवन? तो इन 5 समस्याओं का मंडरा सकता है खतरा
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.