बाजरा Vs ज्वार, सर्दियों में कौन सी रोटी खाएं? जानें दोनों की Nutrition Value

Published : Jan 11, 2025, 02:37 PM IST
Bajra Vs Jowar Roti Which is Best in winter Know nutritional value

सार

Bajra Vs Jowar Roti Which is Best: सर्दियों में बाजरा और ज्वार दोनों रोटियां फायदेमंद हैं, लेकिन कब कौन सी खाएं? जानें इनके पोषण, फायदे और सही समय।

हेल्थ डेस्क : बाजरा और ज्वार की रोटी दोनों सर्दियों में खाने के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन दोनों में पोषण, स्वास्थ्य लाभ और इस्तेमाल में कुछ अलग विशेषताएं हैं। सर्दियों में दोनों रोटियों ज्यादातर लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आपको बताते चलें कि दिन के समय हल्की और सुपाच्य ज्वार की रोटी खाएं। वहीं रात में बाजरा की रोटी खाएं ताकि शरीर को अधिक गर्मी और ऊर्जा मिल सके। आइए जानें दोनों की तुलना में आपको कौनसी रोटी कब खाना चाहिए।

1. बाजरा की रोटी

पोषण सामग्री (100 ग्राम में):

  • कैलोरी: 378
  • प्रोटीन: 11 ग्राम
  • फाइबर: 8.5 ग्राम
  • आयरन: 8 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम: 137 मिलीग्राम

बेलते वक्त नहीं फटेगी मक्के की रोटी, इस रेसिपी से बनेगी सुपर सॉफ्ट

ऊर्जा का अच्छा स्रोत: बाजरा सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद: इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है: इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस अधिक होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है।

पाचन में सुधार: उच्च फाइबर सामग्री कब्ज और गैस की समस्या को दूर करती है।

हृदय स्वास्थ्य: यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और दिल के लिए अच्छा है।

रोज दिन में 2 बार चावल खाने के नुकसान, क्या जानते हैं आप?

2. ज्वार की रोटी

पोषण सामग्री (100 ग्राम में):

  • कैलोरी: 329
  • प्रोटीन: 10.4 ग्राम
  • फाइबर: 6.7 ग्राम
  • आयरन: 4.1 मिलीग्राम
  • पोटैशियम: 363 मिलीग्राम

घर बैठे मम्मी के चाकू को धार करने के 5 आसान हैक्स

डिटॉक्सिफिकेशन: ज्वार शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।

ग्लूटेन-फ्री: अगर आपको ग्लूटेन से एलर्जी है, तो ज्वार की रोटी एक अच्छा विकल्प है।

वजन कम करने में सहायक: यह पाचन में सुधार करता है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए: इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन ग्लो और बालों की सेहत सुधारते हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में: आयरन की मौजूदगी खून की कमी दूर करती है। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश