Eid Special Menu: क्या आप बकरा ईद पर मेहमानों के लिए खास और टेस्टी मेन्यू प्लान कर रहे हैं?• क्या समझ नहीं आ रहा कि स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स तक क्या बनाएं?• क्या कम समय में शानदार Eid feast तैयार करना चाहते हैं?
बकरा ईद पर मटन बिरयानी बनाना एक ट्रेडिशन माना जाता है। यह डिश एक साथ बड़ी मात्रा में आसानी से बन जाती है और बार-बार मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ती। इसके लिए मटन को दही और मसालों में अच्छी तरह मैरिनेट करें। बासमती चावल को आधा पकाएं, फिर मटन और चावल की लेयर लगाकर दम पर पकाएं। कुछ ही देर में आपकी खुशबूदार ट्रेडिशनल मटन बिरयानी तैयार हो जाएगी।
बकरा ईद पर अपने मेहमानों के लिए क्रीमी और शाही मटन कोरमा जरूर बनाएं। इसका रिच और मसालेदार स्वाद सभी को बेहद पसंद आएगा। इसमें प्याज, टमाटर, अदरक लहसुन के साथ खसखस और काजू का पेस्ट भी डाला जाता है, जिससे इसका टेक्सचर गाढ़ा और बेहद रिच बनता है।
35
शामी कबाब
स्टार्टर के रूप में आप मटन शामी कबाब सर्व कर सकते हैं। यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट होते हैं। इसके लिए मटन कीमा, चना दाल, अदरक लहसुन पेस्ट और सूखे मसालों को मिलाकर टिक्की बनाएं और शैलो फ्राई करें। चाहें तो इसे सीक पर लगाकर तंदूर में भी पका सकते हैं। हरी चटनी और प्याज के लच्छों के साथ सर्व करें।
45
शीर खुरमा
अगर आप मीठे में कोई ट्रेडिशनल मुस्लिम डिश बनाना चाहते हैं, तो शीर खुरमा जरूर तैयार करें। वैसे तो यह मीठा ईद उल फितर पर ज्यादा बनाया जाता है, लेकिन बकरा ईद पर भी इसे काफी पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए दूध, सेवईं, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और इलायची को धीमी आंच पर अच्छी तरह पकाएं। जब यह गाढ़ा और क्रीमी हो जाए, तो इसे गर्म या ठंडा सर्व करें।
55
मटन हलीम
मटन हलीम एक तरह की रिच और हेल्दी डिश होती है, जिसे गेहूं, दाल और मटन से बनाया जाता है। इसे धीमी आंच पर कई घंटों तक पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद शानदार हो जाता है। ऊपर से घी, फ्राइड अनियन, हरा धनिया और नींबू डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.