
फूड डेस्क. चाय की दीवानगी पूरी दुनिया भर में है। इसके बिना कई लोगों की मॉर्निंग गुड नहीं होती तो कईयों का शाम इसके बिना रंगीन नहीं होता। घर में मां के हाथों की चाय या बीवी की हाथों की चाय नहीं पी लेते उन्हें सुकून नहीं मिलता। दफ्तर के बाहर दोस्तों के साथ हाथों में चाय का कप लेकर गॉसिप करने का अपना ही मजा होता है। मेहमानों की मेहमान नवाजी इसके बिना अधूरी मानी जाती है। बात अब चाय बनाने की आती है। चाय को कई तरह से बनाया जाता है। कोई मसालेदार चाय पीना पसंद करता है। तो कोई अदरक वाली कड़क चाय..तो किसी को बिना दूध की चाय अच्छी लगती है।
मछली वाली चाय अपने रिस्क पर बनाएं!
चाय की डिमांड काफी ज्यादा है इसलिए लोग इसके साथ एक्सपेरिमेंट भी करते नजर आते हैं। लेकिन हाल में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला चाय के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट कर रही जिसे देखकर लोग भड़क गए। उन्होंने तो चाय के साथ मजाक करने पर महिला को सजा देने की मांग भी कर दी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर महिला ने चाय के साथ किया क्या। तो चलिए बताते हैं। दरअसल, महिला ने चाय में अदरक डालने की बजाय कटी हुई मछली डालकर पका दिया। पढ़कर उबकाई आ गई ना। चाय के साथ मछली ऐसा कौन करता है भला। अब हम आपको वो वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें महिला मछली वाली चाय बना रही है...वेट..अपने रिस्क पर ये वीडियो देखिएगा...कहीं ये वीडियो आपके चाय प्रेम से दूर ना आपको कर दें।
मछली के साथ चाय किया सर्व
तो देखा ना किस तरह बंगाली महिला चाय बना रही है और उसमें कटी हुई आधी मछली डाल देती है। उसे तब तक पकाती है जब तक कि वो अच्छी तर ह खौल ना जाए। फिर चाय को ग्लास में छानती है। हद तो तब हो जाती है जब एक स्टिक के सहारे उबली मछली को चाय में डालकर सर्व करती है।
सोशल मीडिया पर चाय प्रेमी हो रहे नाराज
ये सब देखकर अजीब लगा ना..ऐसा ही हाल सोशल मीडिया यूजर का भी है। कई लोगों ने कहा कि ये वीडियो देखकर वो चाय पीना छोड़ दिए हैं। एक यूजर ने लिखा,'जब भी चाय सामने आ रही है तो मछली दिखाई देने लग रही है।' वहीं एक यूजर ने लिखा,इसे देखने के बाद मेरी गंध पहचानने वाली कोशिका ख़त्म हो गई।'
और पढ़ें:
Honey खाने से महिलाओं को मिलते हैं 5 फायदे, डाइट में रोजाना करें शामिल
October में झट से उगेंगी 8 सब्जियां, खुद खाएं और पड़ोसन को भी खिलाएं
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.