इस इंडियन डिश के लिए ललचाता है प्रियंका चोपड़ा मन, चाइनीज हो या फिर बर्गर हर चीज में मिलाकर खाती हैं एक्ट्रेस

Published : May 24, 2023, 02:10 PM ISTUpdated : May 24, 2023, 02:14 PM IST
Priyanka Chopra's favorite Indian food

सार

Priyanka Chopra's favorite Indian food : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की पसंद भी एकदम देसी है। अमेरिका में रहकर भी उन्हें सबसे ज्यादा इंडियन डिश खाना पसंद है। आइए हम आपको बताते हैं एक्ट्रेस की फेवरेट इंडियन डिश कौन सी है?

फूड डेस्क: प्रियंका चोपड़ा भले ही अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका में रहती हैं, लेकिन भारत से उनका बहुत ज्यादा लगाव है। वह अक्सर भारत आती हैं और भारतीय खाने से उन्हें बहुत ज्यादा प्यार है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें पिज़्ज़ा, बर्गर, चाऊमीन, नूडल्स के साथ भी अचार खाना बहुत पसंद है और वह इसे अपनी डाइट से कभी अलग नहीं कर सकती हैं...

अचार के लिए प्रियंका चोपड़ा है क्रेजी

हाल ही में ग्राजिया मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने 10 हॉट क्वेश्चंस के जवाब देते हुए अपनी सबसे अजीब खाने की आदत के बारे में चर्चा की। प्रियंका ने कहा कि वह किसी भी चीज में अचार डाल कर खा सकती हैं। उन्होंने बताया कि आचार में इतने सारे मसाले होते हैं और उसका स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि वह इसे किसी के साथ भी खा सकती हैं। अचार को सब्जियों से बनाया जा सकता है, मांस से बनाया जा सकता है, मूली, आम और किसी भी फल का अचार बनाया जा सकता है। प्रियंका को चटपटा खाना बहुत पसंद है इसलिए वह अचार खाना बहुत पसंद करती हैं।

पिज़्ज़ा बर्गर के साथ भी अचार खा लेती हैं प्रियंका चोपड़ा

इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें पिज़्ज़ा से लेकर सैंडविच में भी अचार डालकर खाना बहुत पसंद है। इतना ही नहीं वह चाइनीज डिश के साथ भी अचार डालकर इसे इंडो-चाइनीज ट्विस्ट देती हैं। बता दें कि अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा का एक इंडियन रेस्टोरेंट भी है जहां पर पानी पूरी से लेकर छोले कुलचे तक फेमस इंडियन डिशेज मिलती है।

अचार खाने के हेल्थ बेनिफिट्स

प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान बताया कि अचार में ऐसे इंडियन मसाले डाले जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं अचार को हम किसी भी सब्जी या फल से बना सकते हैं और लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अचार में सरसों का तेल भी डाला जाता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर लिमिटेड मात्रा में अचार का सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए फायदेमंद भी हो सकता है।

और पढ़ें- 'दिल्ली वाली दावत' की हुई शुरुआत, फूड लवर अब लग्जरी होटल में चखेंगे मुगलई स्वाद

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका