Weight Loss के लिए सबसे बेस्ट है लौकी का डोसा, लंच या डिनर Diet में ऐसे करें शामिल

Published : Aug 05, 2023, 03:56 PM IST
Bottle Gourd Dosa Recipe

सार

Bottle Gourd Dosa Recipe: डोसा 'वजन कम' करने में मदद कर सकता है तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? जी हां, आज हम आपको लौकी डोसा की एक स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप लंच या डिनर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

फूड डेस्क: साउथ इंडियन फूड किसे नहीं पसंद? यह खाने में ना सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर साइथ इंडियन फूड में डोसा हर किसी को पसंद होता है। जब कुरकुरा डोसा स्वादिष्ट सांबर में डुबोया जाता है, तो यह हमारे पेट को एक बार में ही खुशी से नाचने पर मजबूर कर देता है। अब अगर नॉर्मल डोसे की बात करें तो ये तीन भाग चावल और एक भाग उड़द दाल से तैयार किया जाता है, जिसका मतलब है कि यह हमें प्रोटीन की तुलना में अधिक कार्ब्स देता है। ऐसे में जो लोग वेट लॉस करने में लगे होते हैं वो इस स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेने से बचते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि अब डोसा आपको 'वजन कम' करने में मदद कर सकता है तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? जी हां, आज हम आपको लौकी डोसा की एक स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप लंच या डिनर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

लौकी डोसा की स्पेशल रेसिपी

कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या हम वजन कम करने की कोशिश करते समय डोसा खा सकते हैं? जब डाइट की बात आती है, तो पहली बात जो दिमाग में आती है वह है कि कार्बोहाइड्रेट से बचना चाहिए। खैर आधा सच है हमेशा खतरनाक। फैक्ट यह है कि जब इसे सही मात्रा में खाया जाता है, तो यह वजन कम करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। इसीलिए सामान्य डोसा की तुलना में यह नया लौकी डोसा ज्यादा फायदेमंद है।

वजन घटाने के लिए सही मात्रा में चुनें सही अनाज

न्यूट्रीशियन जोना प्रियंका ने बताया कि कैसे उनका नुस्खा वजन घटाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि वजन कम करने की कोशिश करते समय, हम आम तौर पर कैलोरी की कमी में आ जाते हैं, जिसका मतलब है कि शरीर की आवश्यकता से कम खाना। ऐसे में हमेशा अधिक पौष्टिक भोजन ऑप्शन की तलाश करनी चाहिए। इसीलिए लौकी मूंग दाल डोसा को आजमाएं। आपको कार्ब्स के साथ अधिक प्रोटीन और अधिक फाइबर मिलता है। साधारण अनाज चुनने की तुलना में सही अनाज चुनना अधिक महत्वपूर्ण है। आप व्यंजन बनाने में क्रिएटिव हो सकते हैं और उन्हें अधिक पौष्टिक बना सकते हैं।

 

पोषण विशेषज्ञ द्वारा बताया गया है कि दाल और चावल को एक साथ चार घंटे तक भिगोकर रख दें। फिर इसे कटी हुई लौकी, धनिया, अदरक और मिर्च के साथ मिलाकर एक मुलायम घोल बनाएं। यह गाढ़े पेस्ट जैसा दिखेगा। इसके बाद पेस्ट को तवे पर समान रूप से फैलाएं थोड़े से तेल के साथ भूनें। इसके सुनहरा भूरा होने तक प्रतीक्षा करें और फिर इसे दूसरी तरफ पलट दें। आपका लौकी डोसा तैयार है। अपनी पसंद की चटनी के साथ इसका आनंद लें। डोसा रेसिपी पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। यदि आप अपना प्रोटीन सेवन बढ़ाना चाह रहे हैं, तो यहां दो दालों से तैयार डोसा रेसिपी बनाएं।

और पढ़ें - समोसे-पकोड़े के साथ खाने वाली चटनी 15 दिन तक रहेगी हरी- हरी और ताजी, बस इस तरह बनाएं ये मजेदार chutney

Friendship day cake recipe: घर पर ही बिना ओवन के बनाएं दोस्त के लिए बिस्कुट केक

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी