भारत में सस्ता,अमेरिका में सोने के भाव! कौन सा दूध है USA में महंगा?

Published : Nov 20, 2025, 02:14 PM IST
Milk

सार

Buffalo milk health benefits: भारत में भैंस के दूध की कीमत लगभग 50-60 रुपए लीटर होती है लेकिन अमेरिका में ये दूध 1000-12000रु लीटर बिकता है। आखिर इसके पीछे का कारण क्या हैं, जानें यहां।

दूध का सेवन देश-दुनिया के हर कोने में किया जाता है। भारत से लेकर अमेरिका तक गाय की दूध बिक्री धड़ल्ले से होती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की महाशक्ति USA में भैंस का दूध मिलना बहुत मुश्किल है। भारत में जो दूध 50-70 रु लीटर मिल जाता है वही दूध अमेरिका में हजारों को मिलता है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हैं और इसके पीछे का कारण क्या है?

अमेरिका में क्यों महंगा है भैंस का दूध ?

  • अमेरिका में भैंस का दूध मिलना न के बराबर है, इसके पीछे ग्राहक नहीं बल्कि कई जैविक और व्यावहारिक कारण बताए जाते हैं।
  • USA में भैंस का दूध भारत के मुकाबले 20-30 गुना ज्यादा महंगा होता है। देश में एक लीटर भैंस का दूध 50-60 रु लीटर खरीदा जा सकता है, जबकि अमेरिका में यही कीमत 1200-1500 रु के आसपास हो जाती है।
  • अमेरिका में गाय पालन के मुकाबले भैंस पालन गिने-चुने लोग ही करते हैं। जिस कारण इसे प्रीमियम डेयरी प्रोडक्ट के तौर पर देखा जाता है। इस दूध का इस्तेमाल Mozzarella या अन्य तरह की चीज बनाने में ज्यादा किया जाता है।
  • अमेरिका में भैंस का दूध न मिलने पर वहां की भौगोलिक स्थिति भी जिम्मेदार है। भैंस के शरीर में पसीना निकालने की क्षमता बहुत कम होती है, जिस कारण वे पानी या कीचड़ में रहना पसंद करती हैं ताकि शरीर ठंडा रहे। वहीं, ये सब न मिलने पर दूध देना बंद कर सकती हैं। ऐसे में ये स्थिति पश्चिमी खेती प्रणाली के बड़ी चुनौती है।
  • भैंसों के रहने के लिए गर्मी और नमी वाले क्षेत्र मुफीद माने जाते हैं, लेकिन अमेरिका में मौसम इसका उलट रहता है। जिस कारण वहां के किसान भैंस पालने से बचते हैं।
  • भारत और एशिया में मुर्रा-निली और रवि जैसी नस्लों की भैंस पाली जाती है, अमेरिका में ये आसानी से उपलब्ध नहीं है। इन्हें एशिया से आयात करना महंगा पड़ता है।
  • 1970 के दशक में अमेरिकी किसानों ने भैंस पाल की कोशिश की थी लेकिन वे बिल्कुल भी सफल नहीं हो पाए।

ये भी पढ़ें- बाजरे की राब क्या है? जानें सर्दियों में इस डिश के फायदे और रेसिपी

भारत में भैंस का दूध उत्पादन

  • भारत में सदियों से भैंस का दूध, घी,दही और पनीर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और आज भी इसकी मांग है।
  • देश में गर्म और नमी वाला मौसम भैंसों के लिए बिल्कुल सही है।
  • भारत में भैंस के दूध की खरीद, प्रोसेसिंग, बिक्री से परिवहन की मजबूत व्यवस्था है।

ये भी पढ़ें- न नहीं कह पाएंगे बच्चें, सर्दियों में ज्यादा सब्जियों का इस्तेमाल कर बनाएं 3 स्वादिष्ट डिश

भैंस के दूध का उत्पादक कौन सा देश है?

दुनिया में सबसे ज्यादा भैंस के दूध का उत्पादन भारत और पाकिस्तान में किया जाता है। भारत के पास दुनिया का लगभग 66% हिस्सा है। इसके बाद, चीन, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों के नाम आता है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Broccoli Recipes for Kids: बच्चे ब्रोकली देखकर नहीं बनाएंगे मुंह, ट्राई करें ये 5 यम्मी रेसिपीज
Bharwa Kundru Recipe: सिंपल कटे के बजाय बनाएं भरवा कुंदरू, बच्चे भी खाएंगे उंगलियां चाटकर