Coriander Stems Roots Leaves Uses: शेफ रणवीर बरार बताते हैं धनिया इस्तेमाल करने का सही तरीका। जानिए धनिया की पत्तियों, डंठल और जड़ को कब और कैसे यूज करें, ताकि खाने का स्वाद और खुशबू दोगुनी हो जाए।
धनिया का इस्तेमाल करने के दौरान अक्सर लोग डंठल को फेंक देते हैं और केवल पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं। फेमस शेफ रणबीर बरार कहते हैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। धनिया का 80% स्वाद डंठी में होता है। धनिया की डंठल, पत्ती के साथ ही जड़ का भी इस्तेमाल खाने की खुशबू बढ़ाने के लिए करना चाहिए। जानिए शेफ ने धनिया को यूज करने के किस खास तरीके के बारे में बताया।
24
धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल
शेफ रणबीर बरार कहते हैं कि धनिया की पत्तियों को उन रेसिपी में इस्तेमाल करना चाहिए जो मात्र 10 से 15 मिनट में बन जाती है। आप गार्निश करने के लिए धनिया पत्ती के साथ डंठल का इस्तेमाल न करें। केवल पत्तियों को धोकर साफ करके डिश के ऊपर डाल दें।
धनिये की डंठल को निकाल लें और महीन काट लें। जो भी डिश 15 से 20 मिनट में पकनी है, प्याज पकाते समय ही कटी हुई डंठल को डाल दें। ऐसा करने से खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।
रणबीब बरार कहते हैं कि धनिया की जड़ का इस्तेमाल उन डिश में करना चाहिए, जो 1 से 2 घंटे पकती है, जैसे कि नॉन वेज। धनिया की जड़ का स्वाद वुडी होता है, जो खाने के स्वाद को बढ़ा देता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.