Christmas 2023: बिना ओवन और अंडा के बनाएं क्रिसमस केक, नोट करें ईजी रेसिपी

Published : Dec 19, 2023, 07:47 AM IST
cake

सार

हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। क्रिसमस पार्टी में केक काटने और खाने खिलाने का रिवाज होता है। हम आपको बिना अवन के केक रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आराम से आप घर पर बना सकती हैं।

फूड डेस्क. क्रिसमस (Christmas 2023) का दिन नजदीक आ रहा है। इसकी तैयारी जोरो शोरो पर है। लोग अपने-अपने घरो के डेकोरेशन में जुट गए हैं। क्रिसमस ट्री की सजावट पूरी हो चुकी है। अब डिश बनाने की प्लानिंग की जा रही है। इस दिन लोग अपने घरों में लंच और डिनर का आयोजन करते हैं। जिसमें केक खिलाने का रिवाज है। अगर इस बार आप भी क्रिसमस की पार्टी रखने जा रही है और केक बनाने जा रही हैं। तो हम आपको बिना अवन के केक बनाने की रेसिपी यहां बताने जा रहे हैं। जिसे फॉलो करके आप टेस्टी केक बना सकती हैं।

केक बनाने के लिए सामग्री

2 कप ड्राई फ्रूट्स

1 कप संतरे का रस

1 कप अनसाल्टेड मक्खन

1 कप ब्राउन शुगर

2 कप मैदा

1 चम्मच बेकिंग पाउडर

1/2 चम्मच बेकिंग सोडा

1/2 चम्मच पिसी हुई दालचीनी

1/2 चम्मच पिसी हुई जायफल

1/4 चम्मच नमक

आइसिंग के लिए:

1 कप पिसी हुई चीनी

2 बड़े चम्मच संतरे का रस

1/2 चम्मच वेनिला अर्क

बनाने की विधि

1. फल तैयार करें

एक सॉस पैन में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स,चीनी और 1 कप संतरे का रस मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर उबाल लें, फिर इसे लगभग 5 मिनट तक उबलने दें। आंच से उतारकर ठंडा होने दें।

2. केक बनाने के लिए

एक बड़े पैन में मध्यम आंच पर मक्खन पिघलाएं। ब्राउन शुगर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स को डालें। कुछ मिनट तक पकाते रहें। एक अलग कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दालचीनी, जायफल और नमक को एक साथ मिला लें। फिर इस मिश्रण को धीरे-धीरे पिघलाएं हुए मक्खन में मिलाएं। इसके बाद संतरे के जूस में भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छी तरह बैटर तैयार करें। बैटर ना ज्यादा पतला और ना ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। याद रखें बैटर को कम से कम 15 मिनट तक फेंटे। ताकि सॉफ्ट और स्पंजी केक बन सकें।

इसके बाद केक टिन को चिकना कर लें। फिर केक बैटर को टिन में डालकर अच्छी तरह सेट कर दें। इसे एल्युमिनियम के फॉयल से ढक दें। इसके बाद कुकर लें और इसमें नमक का एक लेयर लगा दें। फिर इसे गर्म करें। जब यह अच्छी तरह गर्म हो जाए तो एक स्टैंड इसमें रखे और उसके ऊपर केक का बैटर रख दें। कुकर की सीटी को निकालकर केक को 45-1 घंटे तक पकाएं। आंच को मीडियम रखें।

इसके बाद ढक्कन खोलें। केक को टूथपिक डालकर चेक करें। अगर टूथपिक साफ निकल जाए तो समझ जाइए कि केक बन गया है और इसे बाहर निकालकर ठंडा होने दें।

3. आइसिंग बनाएं:

एक छोटे कटोरे में, पाउडर चीनी, 2 बड़े चम्मच संतरे का रस और वेनिला अर्क को एक साथ चिकना होने तक फेंटें। एक बार जब केक ठंडा हो जाए, तो ऊपर से आइसिंग लगाएं। फिर कैंडिड फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।

और पढ़ें:

Eggless Mayonnaise कैसे बनाएं? जिससे धन और धर्म दोनों बचे रहें!

2023 में सबसे ज्यादा सर्च हुईं ये 10 फूड रेसिपी, एक का नाम कर देगा दंग

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी
सेल खत्म होने से पहले देखें ! ₹2000 के अंदर दमदार मिक्सर ग्राइंडर डील्स