धनतेरस पर ऐसे करें लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि को प्रसन्न, जानें भोग रेसिपी

Published : Oct 28, 2024, 03:13 PM IST
Dhanteras-bhog-recipe-2024

सार

धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि देव की पूजा के साथ विशेष भोग का भी महत्व है। जानें इन तीनों देवी-देवताओं को कौन सा भोग लगाएं और कैसे बनाएं।

फूड डेस्क: धनतेरस का पावन त्योहार इस बार 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन केवल सोने चांदी या आभूषणों की खरीदारी ही नहीं बल्कि भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा अर्चना करने का भी विधान हैं, जिनकी पूजा करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि आती है। धनतेरस की पूजा में भोग का भी विशेष महत्व होता हैं। मां लक्ष्मी को उनके प्रिय भोग अर्पित किए जाते हैं। तो वहीं, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि को भी उनके पसंदीदा भोग अर्पित करने से वह अति प्रसन्न होते हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि धनतेरस के मौके पर आपको इन तीनों देवी देवताओं को क्या अर्पित करना चाहिए।

धनतेरस पर मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें

धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने का विधान होता है। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आती है। धनतेरस की पूजा के दौरान आप मां लक्ष्मी को मिश्री, नारियल और मौसमी फलों का भोग लगा सकते हैं। नारियल में आप उनके लिए नारियल की बर्फी भी बना सकते हैं, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-

2 कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल

1 कप चीनी

1/2 कप दूध

1/4 चम्मच इलायची पाउडर

1 चम्मच घी

बादाम या पिस्ता (सजावट के लिए)

विधि

एक पैन में नारियल, चीनी और दूध डालकर मीडियम आंच पर पकाएं। इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। एक थाली को घी लगाकर चिकना करें और उसमें मिश्रण डालें। ऊपर से बादाम या पिस्ता डालकर हल्के हाथ से दबाएं। मिश्रण के ठंडा होने पर इसे अपनी मनपसंद आकार में काटें।

भगवान कुबेर को लगाएं इन चीजों का भोग

मां लक्ष्मी की तरह भगवान कुबेर की धनतेरस पर पूजा अर्चना करने के दौरान उन्हें धनिया की पंजीरी का भोग जरूर लगाया जाता है। इसके अलावा सफेद मिठाई या चावल की खीर भी आप बना सकते हैं। ऐसा करने से कुबेर देव अपने कृपा भक्तों पर कृपा बरसते है। धनिया की पंजीरी बनाने के लिए आपको चाहिए-

1 कप धनिया पाउडर

1 कप बूरा

1/2 कप घी

1/4 कप मखाने

1/4 कप सूखा मेवा (बादाम, काजू, पिस्ता - बारीक कटा हुआ)

1/2 चम्मच इलायची पाउडर

विधि

एक पैन में घी गर्म करें, फिर उसमें धनिया पाउडर डालकर मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें। अब इसमें भुने हुए मखाने और सूखे मेवे डालकर 1-2 मिनट और भूनें। गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें, फिर इसमें बूरा और इलायची पाउडर मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर कुबरे देव को भोग लगाएं।

भगवान धन्वंतरि को लगाएं पीली चीजों का भोग

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का भी विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि उनकी पूजा करने से आपको अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। उन्हें पीली चीजों का भोग जरूर लगाया जाता है। आप बेसन के लड्डू या मोतीचूर के लड्डू उन्हें भोग स्वरूप अर्पित कर सकते हैं।

बेसन के लड्डू की सामग्री

2 कप बेसन

1 कप चीनी पाउडर

1/2 कप घी

1/4 चम्मच इलायची पाउडर

2-3 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे (बादाम, काजू)

विधि

एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक भूनें, जब तक बेसन का रंग बदलकर गोल्डन ब्राउन और खुशबूदार न हो जाए। भुने हुए बेसन को ठंडा होने दें, फिर इसमें चीनी का पाउडर, इलायची पाउडर और मेवे मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करके छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

और पढ़ें- दीपावली स्पेशल: घर पर बनाएं ये 5 तरह के लड्डू, मेहमान भी करेंगे तारीफ!

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका
कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी