5 Appliances To Cook Without LPG: एलपीजी सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं और खाड़ी देशों में चल रहे तनाव को देखते हुए लोग गैस सिलेंडर के अल्टरनेटिव्स ढूंढ रहे हैं। हम आपको बताते हैं 5 मॉडर्न कुकिंग अप्लायंसेज जिनका इस्तेमाल आप गैस की जगह कर सकते हैं..
इंडक्शन कुकटॉप एक इजी और सस्ता किचन अप्लायंसेज है, जो बिजली से चलता है और गैस से ज्यादा सेफ माना जाता है। इसमें आप चाय, कॉफी, दाल चावल, सब्जी, पराठा, मैगी, पास्ता जैसी चीजें आसानी से और बहुत जल्दी बना सकते हैं। बस आपके पास फ्लैट सर्फेस या इंडक्शन बेस कुकवेयर होने चाहिए।
माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल सिर्फ खाने को गर्म करने के लिए नहीं बल्कि खाना बनाने के लिए भी किया जाता है। इसमें बेकिंग, ग्रिलिंग, बॉयलिंग जैसी चीजें बहुत ही जल्दी हो जाती है। आप इसमें आलू उबाल सकते हैं, केक, कुकीज, पिज्जा यहां तक की सब्जी, इंस्टेंट खीर या कप केक भी बना सकते हैं।
35
एयर फ्रायर
एयर फ्रायर का इस्तेमाल सिर्फ फ्राइंग के लिए नहीं बल्कि खाना बनाने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें बहुत कम तेल लगता है यानी कि ये हेल्दी है और बिजली की खपत भी कम होती है। आप इसमें पनीर, गोभी, आलू जैसी चीजों को कम तेल में फ्राई कर सकते हैं। इसके अलावा टिक्की, पकोड़े, कटलेट और चिकन भी पका सकते हैं।
45
इलेक्ट्रिक राइस कुकर
इलेक्ट्रिक राइस कुकर आजकल घरों में बहुत इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें केवल चावल ही नहीं बल्कि पुलाव, खिचड़ी, सूप, नूडल्स जैसी कई चीजें बनाई जा सकती है। इसमें आप अंडे भी उबाल सकते हैं। ये बिजली से चलता है और झटपट आपके खाने को तैयार भी कर सकता है।
55
सैंडविच मेकर या ग्रिलर
सैंडविच मेकर या ग्रिलर का इस्तेमाल केवल सैंडविच बनाने के लिए ही क्यों किया जाए, जबकि ये एक मल्टीपरपज किचन अप्लायंसेज है। इसमें आप वेजिटेबल्स ग्रिल कर सकते हैं, पनीर टिक्का बना सकते हैं। ब्रेड को टोस्ट कर सकते हैं यहां तक की चीला और पराठे जैसी चीज भी इसमें बना सकते हैं। अगर आप भी गैस की बचत करना चाहते हैं और अल्टरनेटिव्स की तलाश में है, तो इन पांच चीजों का इस्तेमाल करके आप अपने खाने को बिना गैस खर्च किए कम बिजली में बना सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.