न्यूयार्क में मुंबई के डिब्बावालों सी सुविधा, गुजराती आंटियां ऐसे कर रही कमाल

Published : Jan 04, 2025, 11:52 AM IST
gujarati aunties serving home made tiffin service

सार

न्यूयॉर्क में गुजराती महिलाओं ने भारतीयों को घर जैसा खाना देने के लिए टिफिन सर्विस शुरू की। 15 डॉलर में स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन, दाल-चावल, रोटी और मिठाई उपलब्ध।

फूड डेस्क: न्यूयॉर्क या फिर देश के बाहर किसी भी हिस्से में रह रहे भारतीयों की सबसे बड़ी समस्या होती है घर का खाना न मिल पाना। घर जैसा खाने का स्वाद न मिल पाने के कारण लोग बड़ी सुख-सुविधाओं के बीच भी कमी महसूस करते हैं। ऐसी कमी को पूरा करने के लिए न्यूयॉर्क में गुजराती महिलाओं ने एक खास काम शुरू किया है। कुछ आंटियों ने मिलकर टेक्नोलॉजी की मदद से भारतीयों को घर जैसा भोजन करने का ठाना। आइए जानते हैं कि कैसे गुजराती महिलाएं पाक कला का इस्तेमाल कर विदेश में भी भारतीयों को घर सा माहौल दे रही हैं।

विदेश में मिल रहा घर के खाने सा स्वाद

मैनहट्टन, क्वींस और ब्रुकलिन में भारतीय निवासियों के लिए गुजराती महिलाओं की टिफिन सर्विस फेमस हो रही है। सोशल मीडिया क्रिएटर इशान शर्मा (@ishansharma7390) ने वीडियो शेयर कर टिफिन सर्विस के बारे में लोगों को बताया । 15,000 डॉलर से अधिक कमा रही महिलाएं लोगों को शाकाहारी भोजन की सर्विस दे रही हैं। खाने में दाल, चावल, सब्जी, रोटी और मिठाई मात्र 15 डॉलर में उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुंबई डिब्बावाला सी सर्विस हो रही पॉपुलर

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में बताया गया कि "#4" का नाम का व्हाट्सएप ग्रुप संचालित किया जा रहा है। इसमें करीब 800 लोग शामिल है। यह सभी लोग गुजराती आंटियों की रसोई से जुड़े हुए हैं। इन्हें रोजाना समय पर भोजन की सप्लाई की जाती है। जैसे मुंबई में डिब्बावाला सर्विस ऑफिस तक खाना पहुंचती है ठीक वैसे ही गुजराती आंटियां लोगों के ऑफिस या घर में समय पर खाना डिलीवर करती हैं। व्हाट्सएप ग्रुप की मदद से समय पर लोगों के घर में स्वादिष्ट खाना पहुंच जाता है। ऐसी मजबूत सर्विस के कारण ही विदेश में भारतीय खाने की लोकप्रियता बढ़ रही है।

और पढ़ें: पराठा सूखकर नहीं बनेगा पापड़, सॉफ्ट रखने के लिए आटे में मिलाएं 7 चीजें

बासी रोटी है बड़े काम की, झटपट बनाएं 5 रेसिपी

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका
कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी