पराठा सूखकर नहीं बनेगा पापड़, सॉफ्ट रखने के लिए आटे में मिलाएं 7 चीजें

Published : Jan 04, 2025, 11:32 AM IST
Mix 7 things in flour to keep Paratha Extra soft

सार

7 Tips to keep Paratha flour Extra soft: सूखे और सख्त पराठों से परेशान? दूध, दही, घी, उबले आलू, दूध पाउडर, गर्म पानी और ढककर रखने जैसे आसान तरीकों से बनाएं मुलायम और स्वादिष्ट पराठे।

फूड डेस्क : पराठा हर घर की एक पसंदीदा डिश है, लेकिन कई बार पराठा सूख जाता है और खाने में कठोर लगने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका पराठा सॉफ्ट, फ्लेकी और लाजवाब बने, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूर है। जैसे आटा गूंथने के बाद उसे कम से कम 20-30 मिनट तक सेट होने दें, पराठा बनाने से पहले आटे को थोड़ा मसलें ताकि वह सॉफ्ट हो जाए और पराठा सेंकते वक्त तवे पर हल्का घी या मक्खन लगाएं। इसके अलावा आटा गूंथते समय इनमें कुछ सामग्रियां जरूर मिलाएं। इसे अपनाकर आपका पराठा सॉफ्ट, स्वादिष्ट और परफेक्ट बनेगा।

1. दूध

सबसे आसान टिप्स ये है कि आप पानी की जगह दूध का उपयोग करके आटा गूंथें। इसका फायदा ये है कि दूध से पराठा सॉफ्ट बनता है और स्वाद भी बढ़ता है।

आलू के छिलकों के 10 Amazing Hacks, पैसा बचेगा और काम भी बनेगा!

2. दही

दूसरी टिप्स ये है कि आप 1-2 चम्मच दही, आटे में मिलाएं। इसका बड़ा फायदा ये है कि दही से आटा मुलायम रहता है और पराठा सॉफ्ट बनता है।

3. घी या तेल

आटे में 1-2 चम्मच घी या तेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। इससे पराठा नरम और फ्लेकी बनता है।

4. उबला आलू

1-2 उबले आलू को मैश करके आटे में मिलाएं। आलू से पराठे लंबे समय तक सॉफ्ट रहते हैं।

5. दूध का पाउडर

आटे में 1-2 चम्मच दूध का पाउडर मिलाएं। यह पराठे को सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनाता है।

सर्दियों में चीनी को कहे बाय-बाय, हेल्दी गुड़ से बनाएं स्वादिष्ट डिश

6. पानी में थोड़ा गर्म पानी इस्तेमाल करें

ठंडे पानी की जगह हल्का गर्म पानी आटे को गूंथने में उपयोग करें। गर्म पानी से आटा नरम रहता है और पराठे सॉफ्ट बनते हैं।

7. मलमल के कपड़े में रखें

आप चाहें तो आटा गूंथने के लिए दूध और पानी का मिश्रण उपयोग करें। पराठे को बेलने के बाद उन्हें ढककर रखें ताकि नमी बनी रहे। इससे पराठा बेलने से पहले सूखता नहीं है।

स्वाद दमदार खाने में मजेदार ! झटपट बनाएं अंडा फ्राई रेसिपी

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका
कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी