Holi Snacks: 10 मिनट में बन जाएगा मिक्चर, 4 स्टेप में बनाएं साबूदाना पापड़

Published : Feb 12, 2026, 04:31 PM IST
Homemade Sabudana Papad Recipe

सार

Homemade Sabudana Papad Recipe: होली फेस्टिवल पर बाजार के स्नैक्स छोड़कर घर पर बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना पापड़। जानिए रातभर साबूदाना भिगोकर, धूप में सुखाकर आसानी से कुरकुरे साबूदाना पापड़ बनाने की आसान रेसिपी।

होली फेस्टिव सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि स्वादिष्ट स्नैक्स खाने का भी होता है। आप बाजार से खराब तेल वाले स्नैक्स मंगाने से बेहतर है कि घर में ही स्वादिष्ट स्नैक्स बनाएं। साबूदाना की खीर से लेकर खिचड़ी तक आपने खूब खाई होगी। अब साबूदाना पापड़ ट्राय करके देखें। साबूदाना पापड़ बेहद आसान होता है। इसे आप आसानी से तेज धूप में सूखा सकते हैं। जानिए कैसे कुछ ही समय में घर  में खूब सारे साबूदाना पापड़ तैयार किए जा सकते हैं। 

रात में भिगोकर रख दें साबूदाना

साबूदाना पापड़ बनाने के लिए आपको साबूदाना को रातभर पानी में भीगने के लिए रख देना है। फिर सुबह पानी निकाल कर उसे पकाना है। आप मार्केट से अपनी पसंद के हिसाब से छोटे या बड़े साबूदाना खरीद कर ला सकती हैं। 

पारदर्शी होने तक पकाएं साबूदाना

कढ़ाही में भीगा हुआ साबूदाना और थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें। आप देखेंगे कि कुछ समय बाद ही  साबूदाना पूरी तरह गलकर पारदर्शी हो जाएगा। इसके बाद मिश्रण में नमक, जीरा, काली मिर्च और हरी मिर्च पेस्ट मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रखें कि मिश्रण हल्का गाढ़ा और चिकना होना चाहिए।

और पढ़ें: Chicken Storage Tips: फ्रिज या फ्रीजर? चिकन स्टोर करने का सही तरीका जानें

पॉलीथिन शीट का करें इस्तेमाल

आप पापड़ फैलाने के लिए पॉलीथीन शीट का यूज करें। शीट में पापड़ आसानी से फैल भी जाते हैं और फिर सूखने पर निकल भी आते हैं। अगर शीट नहीं है तो आप किसी पुरानी साड़ी का इस्तेमाल भी पापड़ बनाने के लिए कर सकती हैं।

साबूदाना पापड़ के लिए  तेज धूप है जरूरी

पापड़ों को तेज धूप में 2–3 दिन तक सुखाएं वरना पापड़ अंदर से सूखेंगे नहीं और खराब हो जाएंगे। पूरी तरह सूख जाने पर इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भर लें। फिर पापड़ को तेल में डालकर फ्राई कर लें।

और पढ़ें: Juice Without Juicer: बिना मिक्सर या जूसर के भी बनेगा फ्रेश जूस, अपनाएं 5 सिंपल हैक्स

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं वायरल स्नैक
Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद