
इडली एक ऐसा नाश्ता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करता है। ट्रेडीशनल इडली बनाने के लिए बैटर को कई घंटों तक भिगोने और फर्मेंट करने की जरूरत पड़ती है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है या आप बिना फर्मेंटेशन के इडली बनाना चाहते हैं, तो यह इंस्टेंट ठट्टे इडली रेसिपी आपके काम आ सकती है। खास बात यह है कि इसे फर्मेंटेशन के बिना तैयार किया जा सकता है और इडली बेहद सॉफ्ट बनती है। जानिए शेफ नेहा से इंस्टेंट इडली बनाने के सिंपल तरीके के बारे में।
इस इडली में चावल और उड़द दाल का इस्तेमाल किया जाता है। दाल और अनाज को साथ खाने से अलग-अलग अमीनो एसिड मिलते हैं, इसलिए यह कॉम्बिनेशन भोजन को अधिक संतुलित बनाने में मदद करता है। इसके अलावा चावल, उड़द दाल और पोहा इडली को सॉफ्ट टेक्सचर देते हैं। यह रेसिपी आप मटके में पानी गर्म करके और उसके ऊपर गीले कपड़े को बांधकर बैटर डाल सकते हैं या फिर स्टीमर की मदद से आसानी से बना सकते हैं।
दही पूरी तरह से ऑप्शन है। इसे इस्तेमाल करने से इडली का स्वाद और टेक्सचर बेहतर हो सकता है। आप चाहे, तो दही को अपनी छोड़ सकते हैं।
और पढ़ें: नेपाल का असली स्वाद लेना है तो जरूर खाएं ये 10 पारंपरिक फूड, हर डिश की है अलग कहानी
और पढ़ें: Dhaniya Panjeeri Recipe: जन्माष्टमी पर आटा नहीं, लड्डू गोपाल को लगाएं स्वादिष्ट धनिया पंजीरी
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.