Dhaniya Panjeeri Recipe For Janmashtami: जन्माष्टमी पर आटे की जगह बनाएं स्वादिष्ट धनिया पंजीरी। धनिया, मखाने, मेवे और मिश्री से तैयार इस खास प्रसाद की आसान रेसिपी जानें। लड्डू गोपाल को लगाएं भोग और घर पर बनाएं झटपट स्वादिष्ट धनिया पंजीरी।

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पंजीरी का भोग लगाने की परंपरा है। अगर आप इस बार आटे की जगह कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो धनिया पंजीरी बेस्ट ऑप्शन है। धनिया पाउडर, मखाने, मेवे और मिश्री से तैयार यह प्रसाद स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी आसान है।

धनिया पंजीरी के लिए सामग्री

धनिया पंजीरी बनाने के लिए 1 कप धनिया पाउडर आधा कप पिसी मिश्री या बूरा आधा कप मखाने 2 बड़े चम्मच घी 2 बड़े चम्मच कटे बादाम 2 बड़े चम्मच काजू और 1 चम्मच इलायची पाउडर आप स्वाद के अनुसार नारियल का बुरादा और किशमिश भी मिला सकते हैं।

ऐसे तैयार करें धनिया पंजीरी

View post on Instagram

सबसे पहले भूनें धनिया

कड़ाही को धीमी आंच पर गर्म करके इसमें धनिया पाउडर डालें। लगातार चलाते हुए इसे हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें। ध्यान रखें कि धनिया जले नहीं, वरना पंजीरी का स्वाद कड़वा हो सकता है। भुनने के बाद इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।

मखाने और मेवों को करें रोस्ट

अब उसी कड़ाही में थोड़ा घी डालें और मखानों को कुरकुरा होने तक भूनें। इन्हें निकालकर हल्का दरदरा पीस लें। इसके बाद बादाम और काजू को भी हल्का भून लें। ज्यादा देर तक मेवे भूनने से उनका स्वाद बदल सकता है, इसलिए धीमी आंच रखें।

इसे भी पढ़ें- Laddu Gopal Jhula Decor Idea: जनमाष्टमी पर लड्डू गोपाल का झूला लगेगा सबसे प्यारा, देखें घर पर सजाने के शानदार आइडिया

ऐसे तैयार करें धनिया पंजीरी

अब एक बड़े बर्तन में ठंडा किया हुआ भुना धनिया पाउडर डालें। इसमें पिसे मखाने, भुने मेवे, मिश्री या बूरा और इलायची पाउडर मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे तो थोड़ा पिघला हुआ घी डालकर अच्छी तरह मिला सकते हैं।

लड्डू गोपाल को लगाएं भोग

धनिया पंजीरी तैयार होने के बाद इसे भगवान श्रीकृष्ण को भोग में अर्पित करें। जन्माष्टमी व्रत खोलने के बाद इसे प्रसाद के रूप में भी खाया जा सकता है। स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से कुछ कटे मेवे और मखाने डालकर इसे खूबसूरती से सजा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर AI फोटो के लिए ट्राई करें 10 Prompt, सोशल मीडिया में वायरल होगी फोटो