एक नाम, दो अलग असर! गोंद कतीरा और गोंद में कौन है हेल्थ चैंपियन?

Published : Mar 23, 2025, 11:35 AM IST
Difference between Gond and Gond Katira

सार

Difference Between Gond and Gond Katira: गोंद कतीरा और साधारण गोंद में क्या है अंतर? दोनों के फायदे और उपयोग अलग हैं। जानिए, कौन सा गोंद आपके लिए बेहतर है!

Gond vs Gond Katira benefits: गोंद कतीरा और साधारण गोंद दोनों दिखते तो एक से हैं, लेकिन इन दोनों में आसमान जमीन का अंतर है। दोनों का स्वाद, फायदा और खाने का तरीका दोनों ही बेहद अलग है। आजकल सोशल मीडिया में गोंद कतीरा की रेसिपी काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है और वायरल भी हो रही है, ऐसे में बहुत से लोगों को लग रहा है कि गोंद और गोंद कतीरा दोनों एक ही है। बता दें कि गोंद कतीरा और साधारण गोंद (बबूल गोंद) दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनके असर और उपयोग अलग-अलग हैं। आइए समझते हैं इन दोनों में कौन-सा हेल्थ चैंपियन है!

1. क्या है गोंद कतीरा?

  • गोंद कतीरा एक प्राकृतिक रेजिन है, जो कुछ खास पेड़ों से निकलता है।
  • यह ठंडी तासीर का होता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है
  • गर्मियों में इसे शरबत, ठंडाई और ड्रिंक्स में मिलाकर पिया जाता है।

2. क्या है साधारण गोंद (बबूल गोंद)?

  • बबूल का गोंद एक चिपचिपा पदार्थ है, जो बबूल के पेड़ से निकलता है।
  • यह गरम तासीर का होता है और सर्दियों में शरीर को गर्मी देने के लिए खाया जाता है।
  • इसे लड्डू, हलवा और दूसरी पारंपरिक मिठाइयों में इस्तेमाल किया जाता है।

3. सेहत पर गोंद कतीरा और गोंद का असर

गोंद कतीरा:

  • शरीर को ठंडक देता है और गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाता है।
  • हाइड्रेशन बढ़ाता है और पेट को ठंडा रखता है।
  • त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और मुंहासों से राहत देता है।

साधारण गोंद:

  • हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होता है।
  • डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए टॉनिक का काम करता है।
  • ठंड में शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

4. कौन है हेल्थ चैंपियन?

  • गर्मियों में गोंद कतीरा बेहतर ऑप्शन है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देता है।
  • सर्दियों में साधारण गोंद हेल्थ चैंपियन बनता है, क्योंकि यह शरीर को गर्म रखता है और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका