5 Lassi Recipes for Summer: सत्तू से स्ट्रॉबेरी तक 5 ठंडी और रिफ्रेशिंग लस्सी रेसिपी

Published : Apr 13, 2026, 09:00 AM IST

5 Different Types of Lassi: गर्मी के मौसम में लस्सी ठंडी और ताजगी देने वाली होती है, लेकिन वही सिंपल दही और ड्राई फ्रूट्स की लस्सी क्यों बनाई जाए, जबकि आप सत्तू की लस्सी से लेकर स्ट्रॉबेरी और आम की लस्सी तक बना सकते हैं... 

PREV
15
गर्मी में बनाएं आम की लस्सी

गर्मी में आम खूब आते हैं और दही भी शरीर को ठंडक देने का काम करता है। ऐसे में आप आम की लस्सी बना सकते हैं। इसके लिए एक ब्लेंडर जार में दही, मैंगो पल्प और थोड़ी सी चीनी के साथ बर्फ के ढेर सारे टुकड़े डालें। इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें और ठंडी और मीठी लस्सी चिल्लाती गर्मी में सर्व करें।

और पढ़ें- लस्सी Vs छाछ में क्या है बॉडी के लिए बेस्ट? जानें किसमें हैं सबसे ज्यादा न्यूट्रिशन

25
सत्तू की लस्सी

गर्मी में सत्तू का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। यह रोस्टेड चना पाउडर होता है, जिससे आप लस्सी बना सकते हैं। इसे दही के साथ मिलाकर आप इसकी मीठी लस्सी बनाएं या फिर नमक, काला नमक, जीरा डालकर इसकी नमकीन लस्सी भी बना सकते हैं।

35
रोज लस्सी

गुलाब लस्सी गर्मी में ताजगी से भरपूर होती है। खासकर बच्चों को रोज लस्सी बहुत पसंद आती है, क्योंकि इसका कलर पिंकिश होता है। आप दही में रोज सिरप या फ्रेश रोज लीफ को ब्लेंड करके मिला सकते हैं। इसमें चीनी डालें, थोड़ा सा गुलाब जल खुशबू के लिए डालें और ठंडी-ठंडी लस्सी सर्व करें।

45
चॉकलेट लस्सी

ये लस्सी बच्चे एक बार में पूरी खत्म कर देंगे, क्योंकि इसमें चॉकलेट का इस्तेमाल होता है। इसके लिए दही में चॉकलेट सिरप और थोड़ा सा दूध डालें। अच्छी तरह से ब्लेंड करें। बच्चों और चॉकलेट लवर के लिए यह लस्सी परफेक्ट रहेगी।

55
स्ट्रॉबेरी लस्सी

स्ट्रॉबेरी लस्सी भी बहुत ही स्वादिष्ट और टेस्टी लगती है। इसके लिए दही में स्ट्रॉबेरी कमपोट या फ्रोजन स्ट्रॉबेरी को मिलाकर शहद और चीनी के साथ मिलाएं। इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। फ्रूटी और रिफ्रेशिंग लस्सी आपको गर्मी से बचाएगी और तुरंत ताजगी भी देगी। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories