Basi Roti Recipes: घर में अक्सर रात की बची हुई रोटियां रह जाती हैं, जिन्हें सुबह कोई भी खाना पसंद नहीं करता है। लेकिन ये बासी रोटियां आपकी सेहत का खजाना हो सकती है और स्वाद में भी कमाल लगती है। आइए हम आपको बताते हैं इससे बनने वाली रेसिपी...
बची हुई रोटियां से आप नूडल्स बना सकते हैं, जो मैदा वाले नूडल्स का एक हेल्दी ऑप्शन है। ये बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। इसे बनाने के लिए रोटी को पतली पतली स्ट्रिप्स में काट लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें लहसुन, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी जैसी सब्जियों को डालकर भूनें, फिर उसमें रोटी की स्ट्रिप्स डालें। सोया सॉस, चिली सॉस और विनेगर मिलाकर 2 मिनट तक के लिए टॉस करें। आपके रोटी नूडल्स तैयार हो जाएंगे।
रोटी पिज़्ज़ा एक झटपट बनने वाली क्विक रेसिपी है, जो पिज़्ज़ा का एक हेल्दी अल्टरनेटिव भी है। रोटी के ऊपर आप पिज़्ज़ा सॉस लगाएं। इसमें अपनी पसंद की सब्जियां और चीज डालें, तवे पर या माइक्रोवेव में दो से तीन मिनट तक के लिए इसे पकाए। आपका थिन क्रस्ट रोटी पिज़्ज़ा तैयार हो जाएगा।
35
नाचोज
अगर आपको थिएटर के नाचोज पसंद है, तो अब महंगे नाचोज की जगह आप घर में ही रोटी से नाचोज बना सकते हैं। बची हुई रोटियें को त्रिकोण आकार में काटे। तेल को गर्म करके इसे डीप फ्राई कर लें। आप चाहे तो इसे बेक या एयर फ्रायर में क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। इसके साथ सालसा, चीज डिप या मेयोनेज डालकर मैक्सिकन नाचोज बनाएं।
45
रोटी लड्डू
रोटी से बहुत ही स्वादिष्ट चूरमा लड्डू बन सकते हैं। इसके लिए रोटी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या फिर दरदरा पीस लें। घी डालकर इसे अच्छी तरह से भूनें, फिर गुड पाउडर या चीनी मिलाएं। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें और छोटे-छोटे लड्डू बनाकर इसका लुत्फ उठाएं। ये लड्डू हफ्ते भर तक खराब नहीं होते हैं।
55
रोटी कटलेट
रोटी से आप बहुत स्वादिष्ट नाश्ते के लिए कटलेट भी बना सकते हैं। रोटी को पानी में हल्का सा भिगोकर मसल लें, फिर इसमें उबले हुए आलू, मटर, बींस, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां मिलाएं। धनिया, मिर्च, चाट मसाला, काला नमक जैसे मसाले मिलाकर टिक्की बनाएं और कटलेट का शेप बनाकर तवे पर सेंक लें। इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.