Published : Feb 27, 2023, 10:59 AM ISTUpdated : Feb 27, 2023, 11:00 AM IST
फूड डेस्क. 27 फरवरी को मराठी भाषा दिवस (Marathi Diwas 2023)मनाया जा रहा है। इस दिन को लोग काफी अच्छे से सेलिब्रेट करते हैं। हम आपको महाराष्ट्र के 9 लजीज व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं। जो खाने में सुपर टेस्टी होते हैं।
पूरन पोली महाराष्ट्र की सबसे फेमस डिश हैं जिसे उत्सव के मौके पर बनाया जाता है। पूरन पोली एक तरह की रोटी है जिसमें दाल, गुड़ के मिश्रण को आटे की रोटी में भरकर तैयार किया जाता है। ये काफी हेल्दी होता है। आपको महाराष्ट्र की पूरन पोली का स्वाद जरूर चखना चाहिए।
29
भरली भिंडी
महाराष्ट्र में भरली भिंडी काफी फेमस हैं। भिंडी में आधा काटकर इसमें तैयार किया गया स्टफिंग भरकर बनाया जाता है। ये काफी टेस्टी होता है।
39
मिसल पाव
महाराष्ट्र में स्ट्रीट फूड्स की जब भी बात आती है तो मिसला पाव का नाम जरूर सामने आता है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। महाराष्ट्र जाने पर इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
49
मसाला भात
महाराष्ट्र का फेमस मसाला भात एक बार हर किसी को जरूर ट्राई करना चाहिए। चावल में सब्जी के साथ मसाला मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे नॉन वेज के साथ भी बनाया जाता है। महाराष्ट्र के हर घर में इसे बनाया जाता है।
59
अमटी
दाल या फिर आमटी महाराष्ट्रीयन व्यंजनों सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आमटी का शाब्दिक अर्थ तेज दाल। इसमें मिठास और मसाला का स्वाद मिलता है। दाल में कई तरह की सब्जियां दालकर इसे मबनाया जाता है।
69
सोलकढ़ी
सोलकढ़ी महाराष्ट्र का फेमस ड्रिक हैं। इसे कई तरह से बनाया जाता है। बटर सोलकढ़ी, नारियल सोलकढ़ी आदि। कोकम की फली से इसे तैयार किया जाता है। इसमें लहसुन,मिर्च, नारियल का दूध भी मिलाया जाता है
79
भरली वांगी
महाराष्ट्र की लिस्ट में भरली वांगी एक स्वादिष्ट व्यंजन माना जाता है। बैंगन में मसाले भरकर इसे बनाया जाता है। ये खाने में काफी टेस्टी होता है।
89
मोदक
महाराष्ट्र के डिश की बात हो और मोदक का नाम ना शामिल हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। चावल के आटे में नारियल और गुड़ को भरकर बनाया जाने वाला यह डिश काफी टेस्टी होता है। यहां पर यह डिश त्योहार के मौके पर खास कर जब गणपति बप्पा का आगमन होता है तो हर घऱ में इसे बनाया जाता है।
99
कोथिंबीर वड़ी
कोथिंबीर वड़ी महाराष्ट्र का फेमस स्नैक्स हैं। बेसन, चावल के मिश्रण में मसाले मिलाकर बनाया जाता है। इसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है। इसे आप अपने टेस्ट के हिसाब से फ्लेवर दे सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.