
PM Modi Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी की हेल्दी लाइफस्टाइल उन्हें बढ़ती उम्र में भी फिट रखती है। नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम के दौरान बता चुके हैं कि उन्हें सहजन के परांठे खाना बहुत पसंद है। पोषण और ताकत से भरपूर सहजन रेसिपी नहीं खाई है, तो आप एक नहीं बल्कि सहजन का इस्तेमाल कर कई स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं।
सहजन की कढ़ी बनाना बेहद आसान है। सहज को छीलकर हल्का सा उबलते पानी में पका लें ताकि उसकी कड़वाहट निकल जाए। अब बेसन, दही के घोल को जीरा, हींग के तड़के में डालें। फिर थोड़ी हल्दी, नमक और लाल मिर्च मिलाएं। एक उबाल आने पर मोरिंगा स्टिक को भी डाल दें।अपनी पसंद के हिसाब से बाद में प्याज का तड़का भी डाल सकती हैं।
सहजन का सूप बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले सहजन की डंडियों को पानी में उबाल लें। अब एक चम्मच की मदद से इसका पल्प निकलें। एक पैन में बटर करें और बरीक कटे लहसुन मिलाएं। अब कुछ देर तक चलाएं और फिर नमक, काली मिर्च मिलाएं। उबले हुए पानी को इसमें मिला दें और करीब एक उबाल आने तक चलाते रहे। आप चाहे तो पल्प में धनिया भी पीस सकते हैं ताकि इसके सूप के स्वाद को बढ़ाया जा सके। तैयार है स्वादिष्ट ड्रमस्टिक का सूप।
और पढ़ें: Sabudana Khichdi Non Sticky Tips: साबुदाना खिचड़ी में डालें दूध, 3 टिप्स से बनाएं खिली-खिली
खाने के पोषण को बढ़ाने के लिए आप दाल में सहजन मिला सकते हैं। इसके लिए सहजन को अच्छी तरीके से धोकर छील लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालें और जीरा, लहसुन, प्याज मिलाकर फ्राई करें। फिर टमाटर काटकर मिलाएं और पकने तक ढके। सहजन को भी से काटकर मिलाएं। उसके बाद उबली हुई मूंग की दाल, नमक, हल्दी मिलाएं। आप इसे अपने हिसाब से पानी मिलाकर पतला कर सकते हैं।
मोरिंगा या फिर सहजन के परांठे बनाने के लिए स्टिक को पानी में उबाल लें। इसके बाद चम्मच की मदद से पल्प निकालें। इस पल्प में ही आपको आटा, नमक, जीरा, मसाला मिलना है। आटे को अच्छी तरीके से गूंथ लें। अगर जरूरत पड़े, तो थोड़ा पानी भी ऐड कर सकते हैं। इसके बाद देसी घी से मोरिंगा के परांठे सेंके। यह किसी भी चटनी या सॉस के साथ बेहद स्वादिष्ट लगते हैं।
और पढ़ें: 15 मिनट में बनाएं Cheese ! दूध और 10 रुपए वाला सफेद पाउडर करेगा कमाल