
Tiranga Dish Recipe in Hindi: नेशनल फेस्टिव 15 अगस्त सभी भारतवासियों के लिए खास दिन होता है। इस दिन हर कोई देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखाई पड़ता है। घर से लेकर ऑफिस तक में रौनक छा जात है। स्वतंत्रता दिवस को ज्यादा खास बनाने के लिए आप स्वादिष्ट तिरंगा डिश बनाकर घरवालों के चेहरे पर दोगुनी खुशी ला सकती हैं। अगर अब तक आने तिरंगा डिश ट्राई नहीं की है तो यहां जानिए 4 तिरंगा रेसिपी के बारे में।
आप 15 अगस्त के लिए सफेद पुलाव में तीन रंग मिलाकर स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं। गाजर को ग्रेड कर लें और शिमला मिर्च को लंबाई में काट लें। फिर एक कढ़ाई में तेल डालें और जीरा डालकर गाजर और शिमला मिर्च मिलाएं। फिर पुलाव डालकर पानी मिलाएं। 8 मिनट में तैयार हैं स्वादिष्ट तिरंगा पुलाव।
और पढ़ें: एयर फ्रायर महीनाभर भी नहीं चलेगा, 7 गलतियां आप ना करें
इंडिपेंडेंस डे पर अगर आसान तिरंगा रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो तीन कलर का सलाद बना सकती हैं। मूली, गाजर और खीरे को किसी भी आकार में काट लें। अब इन्हें एक प्लेट में तिरंगे के रंग के अनुसार सजा दें। तैयार है आपका तिरंगा स्वादिष्ट सलाद।
और पढ़ें: Kitchen Hacks: बरसात में कीड़ों से बचाएं आटा, कंटेनर में डालें ये 3 घरेलू चीजें
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.