
दुनियाभर में करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिन्हें तरह-तरह का खाना पसंद है। जब बात मसालेदार खाने की आती है तो भारत का नाम सबसे पहले लिया जाता है। बटर चिकन से हैदराबादी बिरयानी तक वर्ल्डवाइड टॉप फेवरेट डिश की लिस्ट में शुमार है, लेकिन क्या आप भारत की उन 5 डिश के बारे में जानते हैं, जिन्हें लोगों ने सिरे से नकार दिया। इतना ही नहीं इन्हें वर्स्ट फूड कैटेगरी में भी रख गया। आइए जानते हैं 2025 की सबसे वर्स्ट डिश की लिस्ट।
आमतौर पर खाने से जुड़ी ज्यादातर लिस्ट Taste Atlas जैसे वैश्विक फूड गाइड द्वारा तैयार की जाती है। जिसमें भारतीयों के साथ विदेशी पर्यटकों का खाना ध्यान भी रखा जाता है।
गर्मियों में जलजीरा खूब पसंद किया जाता है, लेकिन विदेशी पर्यटकों को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं है। ज्यादातर टूरिस्टों को इसकी गंध सल्फर जैसी लगती है। जीरा-पुदीना के साथ भी इसका स्वाद फॉरनर्स को रिझाने में नाकामयाब रहा।
भारत में कोई शादी-ब्याह का फंक्शन मिस्सी रोटी के बिना पूरा नहीं होता है। लेकिन, 2025 जनवरी में जारी की गई दुनिया के सबसे खराब रेटेड खाद्य पदार्थों में मिस्सी रोटी को 56 वां स्थान मिला । ये रोटी खासकर उत्तर भारत में पसंद की जाती है।
ये भी पढ़ें- ओनियन लट्टे से लेकर मैंगो नूडल्स तक, 5 अजीबोगरीब फूड 2025 में हुआ वायरल
2024 और 2025 में लगातार Worst Rated Indian Dishes में आलू बैंगन की सब्जी का नाम भी शामिल रहा। कई लोगों को इसका स्टिकी टेस्ट नहीं अच्छा लगा। हालांकि, ज्यादातर भारतीय घरों में कढ़ी और दाल के साथ इसे खूब पसंद किया जाता है।
सर्दियों में उत्तर भारत में गजक का सेवन करना आम है। गुड़-तिल से बनी ये मिठाई हर किसी को पसंद आती है, लेकिन हैरान करने वाली बात है कि 2025 में इसे वर्स्ट डिश में शामिल किया गया है। कई टूरिस्टों ने गजक की तुलना चॉकलेट से करते हुए इसे दांत से काटना मुश्किल बताया।
ये भी पढ़ें- मीठे में मिर्च? पहली बार सुनेंगे हरी मिर्च का हलवा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप
वैश्विक सूचियों में पांत भात को भी कम पसंद किया। ये ट्रेडिशनल डिश पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसे बनाने के लिए उबले हुए चावल को रात भर पानी में भिगो दिया जाता है और भात के साथ खाया जाता है। हालांकि, विदेशियों को ये व्यंजन बिल्कुल पसंद नहीं आया।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.