Transparent Steel Jar: स्टील की मजबूती के साथ दिखेगा अंदर रखा सामान, खरीदें ट्रांसपेरेंट स्टील जार

Published : May 27, 2026, 04:30 PM IST
Kitchen storage containers

सार

Kitchen Storage: क्या आप बार-बार स्टील डिब्बे खोलकर सामान ढूंढने से परेशान हैं? क्या आप ऐसा स्टाइलिश जार चाहते हैं जिसमें अंदर रखा सामान आसानी से दिख जाए? क्या एयरटाइट और मॉडर्न किचन स्टोरेज कंटेनर की तलाश में हैं? 

Modern Kitchen Storage Ideas: किचन में मसाले, दाल, चावल और आटा स्टोर करने के लिए ज्यादातर लोग स्टील के डिब्बों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आमतौर पर स्टील कंटेनर में ये पता नहीं चलता कि अंदर क्या रखा है, जिसके कारण हर बार डिब्बे खोलने पड़ते हैं। ऐसे में ट्रांसपेरेंट स्टील जार आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इनमें सामान सुरक्षित भी रहता है और बाहर से आसानी से दिखाई भी देता है।

किचन के लिए खरीदें ट्रेंडी स्टील जार

1. एयरटाइट स्टील जार

स्टील जार में एयरटाइट कंटेनर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इनमें मसाले, दालें और ड्राई फ्रूट्स स्टोर करना बेहतर रहता है। एयरटाइट ढक्कन होने की वजह से सामान लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है। इस तरह के जार आपको मीशो और अमेजन जैसी साइट पर 500 के 4-5 पीस मिल जाएंगे।

और पढे़ं- एक साथ रखने पर भी नहीं मिलेंगी दालें ! 50% डिस्काउंट के साथ खरीदें ये शानदार प्रोडक्ट

2. ट्रांसपेरेंट विंडो स्टील जार

आजकल ट्रांसपेरेंट विंडो वाले स्टील जार काफी ट्रेंड में हैं। इन जार में सामने की तरफ ग्लास या प्लास्टिक विंडो लगी होती है, जिससे अंदर रखा सामान आसानी से दिखाई देता है। मॉडर्न किचन में ये जार काफी स्टाइलिश और यूजफुल लगते हैं।

3. ग्लास लिड स्टील जार

ग्लास ढक्कन वाले स्टील जार भी किचन को मॉडर्न और एलिगेंट लुक देते हैं। इनमें ऊपर की तरफ ग्लास या ट्रांसपेरेंट लिड लगी होती है, जिससे अंदर रखा सामान आसानी से देखा जा सकता है। साथ ही ये एयरटाइट भी होते हैं, जिससे चीजें फ्रेश रहती हैं।

4. प्रिंटेड स्टील जार

सिंपल स्टील जार की जगह अब फ्लोरल, ज्योमेट्रिक और ट्रेडिशनल प्रिंट्स वाले जार काफी पसंद किए जा रहे हैं। इन्हें चाय, कॉफी, शुगर और स्नैक्स स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. वुडन लिड स्टील जार

लकड़ी के ढक्कन वाले स्टील जार मॉडर्न और नेचुरल लुक देते हैं। ये किचन शेल्फ को बेहद एलिगेंट बनाते हैं। वुडन लिड होने की वजह से ये इको फ्रेंडली भी माने जाते हैं और सामान लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। ये आपको 100-150 रुपए में मीशो पर मिल जाएगा।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

1. किचन के लिए कौन से कंटेनर सबसे अच्छे होते हैं?

स्टेनलेस स्टील कंटेनर सबसे ज्यादा टिकाऊ, सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाले माने जाते हैं।

2. स्टील कंटेनर की सफाई कैसे करें?

स्टील जार साफ करने के लिए लिक्विड साबुन और सॉफ्ट स्पंज का इस्तेमाल करें।

3. एयरटाइट स्टील जार में क्या स्टोर किया जा सकता है?

इनमें मसाले, दाल, चावल, आटा, ड्राई फ्रूट्स और स्नैक्स रखे जा सकते हैं।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी
सेल खत्म होने से पहले देखें ! ₹2000 के अंदर दमदार मिक्सर ग्राइंडर डील्स