
Unique Egg Boil Tips: अंडा उबालना वैसे तो बहुत आसान है, लेकिन उबालने के बाद इसके छिलकों को उतरना बहुत मुश्किल होता है। अंडा सही तरीके से छिलता नहीं है। ऐसे में हम आपको बताते हैं, यूनिक तरीका की कि कैसे आप बिना छीले अंडे को उबाल सकते हैं...
अंडे को उबालने के लिए आप इडली स्टीमर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए स्टीमर में पानी भरें। इडली की प्लेट में थोड़ा सा तेल लगाकर 1-2 अंडे को फोड़ें और इसे 10 मिनट के लिए भाप में पका लें। आपका अंडा हार्ड बॉयल हो जाएगा और आसानी से निकल भी आएगा।
और पढे़ं- क्या अंडा शाकाहारी है? जानें सच्चाई और अंडे के अद्भुत फायदे!
आप प्लेट में भी अंडे को उबाल सकते हैं। कढ़ाई में पानी भर के इसके ऊपर स्टीम करने के लिए एक प्लेट रखें। थोड़ा सा तेल लगाएं, इसमें 8-10 अंडे को फोड़ कर डाल दें। ढककर इसे स्टीम होने दें, जब अंडे हार्ड बॉयल हो जाए, तो चाकू की मदद से इस पीस में कट करके आप उबले हुए अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अंडे उबालने वाले पानी में थोड़ा सा नींबू का रस डाल दिया जाए, तो इससे छिलका जल्दी उतर जाता है और अंडे की स्मेल भी कम होती है।
अंडे के छिलके को उतारने के लिए आइस बाथ एक कारगर तरीका है। आप अंडे को नॉर्मल तरीके से उबालने के बाद इसे बर्फ के ठंडे पानी में डाल दें, इससे छिलका बहुत जल्दी और साफ उतरता है।
अगर आप सॉफ्ट बॉयल एग चाहते हैं, जिसमें अंदर योर्क ग्रेवी की तरह निकलें, तो अंडे को केवल 6 से 7 मिनट तक ही बॉयल या स्टीम करें। मीडियम हार्ड बॉयल एग को 8 से 9 मिनट और हार्ड बॉयल एग को 10 से 12 मिनट के लिए पकाएं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.